Xiaomi Mi A1 की कीमत में कटौती, जानें नया दाम

अगर आप फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल में शाओमी मी ए1 खरीदने से चूक गए हैं तो निराश होने की ज़रूरत नहीं। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने दो रियर कैमरे वाले इस एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन की कीमत कर दी है। कटौती 1,000 रुपये की है।

Xiaomi Mi A1 की कीमत में कटौती, जानें नया दाम
ख़ास बातें
  • शाओमी ने दो रियर कैमरे वाले इस एंड्रॉयड वन फोन की कीमत 1,000 रुपये कम की
  • ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर 13,999 रुपये में मिलेगा
  • शाओमी मी ए1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है
विज्ञापन
अगर आप फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल में शाओमी मी ए1 खरीदने से चूक गए हैं तो निराश होने की ज़रूरत नहीं। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने दो रियर कैमरे वाले इस एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन की कीमत कर दी है। कटौती 1,000 रुपये की है। अब Xiaomi Mi A1 ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर 13,999 रुपये में मिलेगा। यह कटौती स्थाई है। शाओमी मी ए1 के दाम कम किए जाने की जानकारी कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने दी।

शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्वीट किया कि शाओमी के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। दो रियर कैमरे वाले शाओमी मी ए1 की कीमत स्थाई तौर पर 1,000 रुपये कम हो गई है। याद रहे कि शाओमी मी ए1 को इस साल ही सितंबर महीने में 14,999 रुपये में भारत में लॉन्च किया गया था। वहीं, फ्लिपकार्ट सेल में इसे 12,999 रुपये में बेचा गया था।


Xiaomi के इस फोन को रिव्यू करने के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे थे कि कीमत के लिहाज से शाओमी मी ए1 बेहद ही दमदार हैंडसेट है। मेटल बॉडी और ओवल फिनिश बेहतरीन है। डिस्प्ले और आम परफॉर्मेंस अच्छी है। यूज़र को पहली बार शाओमी के फोन में स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव मिलेगा। अगर आपको मीयूआई नहीं पसंद है तो यह फोन आपके लिए है। डुअल कैमरा काम करता है। लेकिन कम रोशनी में फोटोग्राफी पर कंपनी को और ध्यान देना चाहिए था। बैटरी लाइफ भी औसत है। इन डिपार्टमेंट में शाओमी के अन्य फोन भी अच्छा काम करते हैं।

अभी शाओमी ने हाल ही में अपने मी ए1 हैंडसेट का रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट लॉन्च किया था। इसकी कीमत भी 14,999 रुपये है।

शाओमी मी ए1 के स्पेसिफिकेशन
शाओमी मी ए1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। Mi A1 हाइब्रिड डुअल सिम डिज़ाइन के साथ आता है। अगर आप माइक्रोएसडी कार्ड नहीं इस्तेमाल करते हैं तो दो नैनो सिम लगा पाएंगे।

अब बात हैंडसेट के सबसे अहम फीचर डुअल कैमरे की। आपको 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे। एक एफ 2.2 अपर्चर वाला वाइड एंगल लेंस है और दूसरा एफ 2.6 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस। यही कैमरा सेटअप हमें फ्लैगशिप शाओमी मी 6 में भी देखने को मिला था। टेलीफोटो लेंस के कारण आपको 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम भी मिलेगा जो इस कीमत में गौर करने योग्य फीचर है। कैमरा ऐप में आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 की तरह बोकेह इफेक्ट के लिए पोर्ट्रेट मोड भी है। मी ए1 के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो शाओमी का यह फोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलेगा। यह आज की तारीख में गैर-गूगल स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस है। मी ए1 में 4जी वीओएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम ऑडियो जैक हैं। इसकी बैटरी 3080 एमएएच की है। Xioami M A1 में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.4x75.8x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stock Android with some Mi enhancements
  • Premium design
  • Dual cameras
  • कमियां
  • Average battery life
  • Very slippery
  • Poor photo quality in low light
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »