Vivo V5s हुआ 3,000 रुपये सस्ता, 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है इसमें

वीवो ने इस साल अप्रैल महीने में अपने वीवो वी5एस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त हैंडसेट की कीमत 18,990 रुपये थी। अब ग्राहक Vivo V5s को 15,990 रुपये में खरीद पाएंगे।

Vivo V5s हुआ 3,000 रुपये सस्ता, 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है इसमें
ख़ास बातें
  • 18,990 रुपये में लॉन्च हुआ था वीवो वी5एस
  • नई कीमत में फोन ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध
  • इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है
विज्ञापन
वीवो ने इस साल अप्रैल महीने में अपने वीवो वी5एस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त हैंडसेट की कीमत 18,990 रुपये थी। अब ग्राहक Vivo V5s को 15,990 रुपये में खरीद पाएंगे। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले इस फोन की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की है। बताया गया है कि फोन ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन स्टोर पर नई कीमत में उपलब्ध होगा।

भले ही हैंडसेट की कीमत में कटौती की जानकारी दी गई है, लेकिन ई-कॉमर्स साइट अमेज़न और फ्लिपकार्ट को देखकर ऐसा नहीं लगता है। क्योंकि खबर लिखे जाने तक इन वेबसाइट पर फोन को पुरानी कीमत के आसपास ही बेचा जा रहा था। वहीं, ऑफलाइन रिटेल मार्केट की जानकारी रखने वाले महेश टेलीकॉम ने फोन को 15,990 रुपये में बेचे जाने की पुष्टि की है।
 

वीवो वी5एस के स्पेसिफिकेशन

वीवो वी5एस में 5.5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है और यह आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आता है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। मल्टी-टास्किंग के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है, यानी आपको दूसरे सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड में से एक को चुनना होगा। वीवो का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलता है।     

अब बात वीवो वी5एस के सबसे अहम फ़ीचर कैमरे की। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि वी5एस का सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। बेहतर सेल्फी के लिए फ्लैश भी दिया गया है और सॉफ्टवेयर के तौर पर फेस ब्यूटी 6.0 मौज़ूद है। सेल्फी कैमरे से यूज़र फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। वहीं, इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और अल्ट्रा एचडी से लैस है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। वीवो वी5एस को पावर देने के लिए मौज़ूद है 3000 एमएएच की बैटरी।

फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, प्रॉक्सिमिटी, ई-कंपास और जायरोस्कोप सेंसर दिए गए हैं। इसका डाइमेंशन 153.8x75.5x7.55 मिलीमीटर है और वज़न 154 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • Good set of cameras
  • Impressive battery life
  • कमियां
  • Still runs Android Marshmallow
  • HD display at this price
  • Too much bloatware
  • Slightly expensive
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750वी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V5s Feature, Vivo V5s Price, Vivo V5s Price Cut
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »