Moto G5S Plus का दाम हुआ कम, दो रियर कैमरे हैं इसमें

डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए मोटोरोला ने अपने मोटो जी5एस प्लस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती का ऐलान किया है। मोटोरोला इंडिया ने जानकारी दी है कि उसने मोटो जी5एस प्लस हैंडसेट की कीमत 1,000 रुपये कम कर दी है।

Moto G5S Plus का दाम हुआ कम, दो रियर कैमरे हैं इसमें
ख़ास बातें
  • मोटो जी5एस प्लस को कंपनी ने भारत में 15,999 रुपये में लॉन्च किया था
  • मोटो जी5एस प्लस 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे से लैस है
  • हैंडसेट नई कीमत में ई-कॉमर्स साइट अमेज़न और मोटो हब स्टोर में मिलेगा
विज्ञापन
डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए मोटोरोला ने अपने मोटो जी5एस प्लस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती का ऐलान किया है। मोटोरोला इंडिया ने जानकारी दी है कि उसने मोटो जी5एस प्लस हैंडसेट की कीमत 1,000 रुपये कम कर दी है। अब यह फोन 14,999 रुपये में मिलेगा। बता दें कि मोटो जी5एस प्लस को कंपनी ने भारत में 15,999 रुपये में लॉन्च किया था। बता दें कि मोटो जी5एस प्लस 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे से लैस है। बताया गया है कि हैंडसेट नई कीमत में ई-कॉमर्स अमेज़न इंडिया और सभी मोटो हब स्टोर में मिलेगा।

मार्केट में मोटो जी5एस प्लस की सीधी जंग शाओमी मी ए1 और हॉनर 7एक्स से है। दिसंबर महीने की शुरुआत में शाओमी इंडिया ने Xiaomi Mi A1 की कीमत 1,000 रुपये कम कर दी थी। यह फोन 13,999 रुपये में मिलता है। वहीं, दो रियर कैमरे वाले हॉनर 7एक्स की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 32 जीबी वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।


मोटो जी5एस प्लस के स्पेसिफिकेशन

मोटो जी5एस प्लस में 5.5 इंच फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की डेनसिटी 401 पीपीआई है। और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। स्मार्टफोन  4 जीबी रैम वेरिएंट में आएगा। इस फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है।

मोटो जी5एस प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा। इस फोन में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और डेप्थ एडिटर हैं। दोनों कैमरे अपर्चर एफ/2.0, डुअल एलईडी फ्लैश दिए गए हैं। इसके अलावा क्विक कैप्चर, बेस्ट शॉट, टैप टू कैप्चर, पैनोरमा मोड, बर्स्ट मोड, ऑटो एचडीआर, वीडियो स्टेबिलाइज़ेशन, स्लो मोशन वीडियो और 4के अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने जैसे फ़ीचर हैं। फोन में सेल्फी लेने और वीडियो चैट करने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश, पैनोरमा मोड, प्रोफेशनल मोड और ब्यूटिफिकेशन मोड के साथ आता है। यह फोन सिंगल नैनो सिम सपोर्ट करता है। फोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है।  मोटो जी5एस प्लस का डाइमेंशन 153.5×76.2×9.5 मिलीमीटर और वज़न 168 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Turbo charging support
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • Slightly bulky
  • No VoLTE support at launch
  • Gets warm in use
  • No notification light
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto, Moto G5S Plus Price, Moto G5S Plus Price Cut
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »