Oppo F3 हुआ सस्ता, जानें नया दाम

वीवो वी7 के साथ एक और हैंडसेट सस्ता हो गया है। हम बात कर रहे हैं ओप्पो एफ3 की। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपने Oppo F3 स्मार्टफोन को भारत में 19,990 रुपये में लॉन्च किया था। अब ग्राहक इस हैंडसेट को 16,990 रुपये में खरीद पाएंगे।

Oppo F3 हुआ सस्ता, जानें नया दाम
ख़ास बातें
  • ओप्पो ने Oppo F3 स्मार्टफोन को भारत में 19,990 रुपये में लॉन्च किया था
  • सेल्फी के दीवानों के लिए कंपनी ने फोन में दो फ्रंट कैमरे दिए हैं
  • एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का
विज्ञापन
वीवो वी7 के साथ एक और हैंडसेट सस्ता हो गया है। हम बात कर रहे हैं ओप्पो एफ3 की। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपने Oppo F3 स्मार्टफोन को भारत में 19,990 रुपये में लॉन्च किया था। अब ग्राहक इस हैंडसेट को 16,990 रुपये में खरीद पाएंगे। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि हैंडसेट नई कीमत में शुक्रवार से उपलब्ध होगा और ऑफलाइन मार्केट को यह जानकारी कंपनी दे चुकी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर अभी भी हैंडसेट को नई कीमत में नहीं बेचा जा रहा है।

बता दें कि ओप्पो एफ3 को भारत में इस साल मई महीने में लॉन्च किया गया था। इस वक्त कीमत 19,990 रुपये थी। इसके बाद कंपनी दिवाली लिमिटेड एडिशन लॉन्च करने के साथ हैंडसेट की कीमत चुपचाप 1,000 रुपये कम करके 18,990 रुपये कर दी थी। बता दें कि ओप्पो एफ3 हैंडसेट इस साल मार्च में लॉन्च किए गए ओप्पो एफ3 प्लस का सस्ता वेरिएंट है।


नई कटौती के बाद ओप्पो एफ3 की सीधी भिड़ंत हॉनर 7एक्स और मोटो जी5एस प्लस से होगी जो 20,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में खासे लोकप्रिय हैं। ओप्पो का फोन Asus ZenFone 4 Selfie Pro को भी कड़ी चुनौती देगा जो भारत में 23,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।
 

ओप्पो एफ3 के स्पेसिफिकेशन

ओप्पो एफ3 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) इन-सेल आईपीएस टीएफटी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी है 401 पिक्सल प्रति इंच। स्क्रीन 2.5डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए मालीटी86-एमपी2 इंटिग्रेटेड है। और मल्टी टास्किंग के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। ओप्पो का यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कलर ओएस 3.0 पर चलेगा।

अब बात ओप्पो एफ3 के कैमरा सेटअप की। सेल्फी के दीवानों के लिए कंपनी ने फोन में दो फ्रंट कैमरे दिए हैं। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। वहीं, रियर पैनल पर मौज़ूद है 13 मेगापिक्सल का सेंसर जो डुअल पीडीएएफ और अपर्चर एफ/2.2 से लैस है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 3200 एमएएच की बैटरी।

ओप्पो एफ3 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में डुअल नैनो सिम, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन और ओटीजी शामिल हैं। डिस्टेंस सेंसर, लाइट सेंसर, जी सेंसर और ई-कंपास इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसका डाइमेंशन 153.3x75.2x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light
  • Sharp and bright display
  • Speedy UI performance
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Ships with Android Marshmallow
  • No NFC or FM radio
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750टी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo F3, Oppo F3 Price, Oppo F3 Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »