• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • टाटा ग्रुप बनेगा पहला भारतीय iPhone मेकर, कर्नाटक में Wistron की फैक्टरी का होगा टेकओवर

टाटा ग्रुप बनेगा पहला भारतीय iPhone मेकर, कर्नाटक में Wistron की फैक्टरी का होगा टेकओवर

यह डील होने के बाद यह पहली बार होगा कि कोई भारतीय कंपनी आईफोन बनाएगी। इस डील की वैल्यू 60 करोड़ डॉलर से अधिक की हो सकती है

टाटा ग्रुप बनेगा पहला भारतीय iPhone मेकर, कर्नाटक में Wistron की फैक्टरी का होगा टेकओवर

एपल ने चीन के बाहर अपना प्रोडक्शन बढ़ाने की योजना बनाई है

ख़ास बातें
  • विस्ट्रॉन की यह फैक्टरी कर्नाटक में है
  • इसमें पिछले वर्ष लॉन्च किए गए आईफोन 14 की असेंबलिंग भी होती है
  • एपल के अन्य प्रमुख सप्लायर्स में Foxconn और Pegatron शामिल हैं
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल से लेकर सॉफ्टवेयर तक के बिजनेस से जुड़ा Tata Group जल्द ही iPhone की असेंबलिंग करने वाली Apple की सप्लायर Wistron की फैक्टरी खरीद सकता है। यह डील होने के बाद यह पहली बार होगा कि कोई भारतीय कंपनी आईफोन बनाएगी। इस डील की वैल्यू 60 करोड़ डॉलर से अधिक की हो सकती है। 

 Bloomberg की रिपोर्ट में इस डील के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच इसके लिए लगभग एक वर्ष से बातचीत हो रही है। इस फैक्टरी में 10,000 से अधिक वर्कर्स हैं। इसमें पिछले वर्ष लॉन्च किए गए आईफोन 14 की असेंबलिंग भी होती है। विस्ट्रॉन की यह फैक्टरी कर्नाटक में है। कंपनी ने राज्य सरकार की ओर से मिलने वाले इंसेंटिव को हासिल करने के लिए मौजूदा वित्त वर्ष में इस फैक्टरी से लगभग 1.8 अरब डॉलर के आईफोन की शिपमेंट करने की योजना बनाई है। इसके अलावा इस फैक्टरी में अगले वर्ष तक वर्कर्स की संख्या तिगुनी करने का भी टारगेट है। 

देश में विस्ट्रॉन के आईफोन के बिजनेस से निकलने के बाद टाटा ग्रुप इन लक्ष्यों को पूरा कर सकता है। इस बारे में टाटा ग्रुप, विस्ट्रॉन और एपल के प्रवक्ताओं ने कोई जानकारी देने से मना कर दिया। एपल ने चीन के बाहर अपना प्रोडक्शन बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी को भारत में संभावना दिख रही है। विस्ट्रॉन ने मौजूदा वित्त वर्ष के पहले तीन महीनों में देश से लगभग 50 करोड़ डॉलर के आईफोन का एक्सपोर्ट किया है। एपल के अन्य प्रमुख सप्लायर्स में Foxconn और Pegatron शामिल हैं। देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से फाइनेंशियल इंसेंटिव देने की योजना से बहुत सी विदेशी कंपनियां अपनी फैक्टरी लगाने की संभावना तलाश रही हैं। 

एपल के आईफोन की नई सीरीज इस वर्ष के अंत में लॉन्च होने की संभावना है। इस सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हो सकते हैं। ये स्मार्टफोन्स Apple के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के अगले वर्जन iOS 17 पर चलेंगे। कंपनी को आईफोन की नई सीरीज के लिए डिमांड मजबूत होने की उम्मीद है। इसका संकेत एपल की ओर से दिए गए पैनल के ऑर्डर्स से मिल रहा है। 



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »