Honor का Magic V Flip 2 जल्द होगा लॉन्च, चार कलर्स के मिलेंगे ऑप्शन

यह स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लू, ग्रे और पर्पल कलर्स में उपलब्ध होगा। इसके स्पार्कलिंग ब्लू वेरिएंट को फैशन डिजाइनर Jimmy Choo ने डिजाइन किया है

Honor का Magic V Flip 2 जल्द होगा लॉन्च, चार कलर्स के मिलेंगे ऑप्शन

इस स्मार्टफोन की 5,500 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 21 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • यह पिछले वर्ष जून में पेश किए गए Honor Magic V Flip की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन में 5,500 mAh की बैटरी दी जाएगी
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor के Magic V Flip 2 को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर्स के विकल्पों का खुलासा किया है। इसके एक कलर वेरिएंट को फैशन डिजाइनर Jimmy Choo ने डिजाइन किया है। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

Honor ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Magic V Flip 2 को 21 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी की वेबसाइट और कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए प्री-रिजर्वेशन लिए जा रहे हैं। Honor की वेबसाइट पर इसकी लिस्टिंग से इसके चार कलर्स में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी मिली है। यह स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लू, ग्रे और पर्पल कलर्स में उपलब्ध होगा। इसके स्पार्कलिंग ब्लू वेरिएंट को फैशन डिजाइनर Jimmy Choo ने डिजाइन किया है। इसके ग्रे कलर वाले वेरिएंट में मैट फिनिशन है, जबकि व्हाइट और पर्पल कलर्स वाले वेरिएंट मार्बल पैटर्न वाले डिजाइन में हैं। 

इस स्मार्टफोन में ऐज-टु-ऐज कवर स्क्रीन दिख रही है। यह पिछले वर्ष जून में पेश किए गए Honor Magic V Flip की जगह लेगा। Honor Magic V Flip 2 में पिछले वर्जन के समान बाहर की ओर फेसिंग वाले समान साइज के दो कैमरा दिख रहे हैं।  Honor Magic V Flip में प्राइमरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा की तुलना में एक बड़े स्लॉट में है। हाल ही में एक लीक में बताया गया था कि Honor Magic V Flip 2 में 6.8 इंच फुल HD+ LTPO इनर डिस्प्ले और 4 इंच का फुल HD+ LTPO कवर डिस्प्ले हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया जा सकता है। Honor Magic V Flip 2 में 1/1.5 इंच 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 5,500 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

पिछले महीने Honor ने Magic V5 को लॉन्च किया था। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.95 इंच 2K रिजॉल्यूशन के साथ इनर डिस्प्ले और 6.45 इंच LTPO OLED कवर स्क्रीन दी गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite है। चीन में लॉन्च किए गए इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को Warm White, Dawn Gold, Silk Road Dunhuang और Velvet Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »