• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple की मार्केट वैल्यू हुई 3 लाख करोड़ डॉलर से पार, इनवेस्टर्स का बढ़ा कंपनी पर भरोसा

Apple की मार्केट वैल्यू हुई 3 लाख करोड़ डॉलर से पार, इनवेस्टर्स का बढ़ा कंपनी पर भरोसा

कंपनी के वर्चुअल रिएलिटी जैसे नए मार्केट्स में जाने की संभावना से इनवेस्टर्स का एपल के बिजनेस में ग्रोथ को लेकर भरोसा बढ़ा है

Apple की मार्केट वैल्यू हुई 3 लाख करोड़ डॉलर से पार, इनवेस्टर्स का बढ़ा कंपनी पर भरोसा

अमेरिका की चार अन्य कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा है

ख़ास बातें
  • इस वर्ष एपल के शेयर में लगभग 46 प्रतिशत की तेजी आई है
  • कंपनी के iPhone की नई सीरीज इस वर्ष के अंत में लॉन्च होने की संभावना है
  • नए प्रोडक्ट्स को पेश करने से कंपनी की ग्रोथ बढ़ सकती है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple की मार्केट वैल्यू पिछले वर्ष जनवरी के बाद से पहली बार तीन लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा हो गई है। कंपनी के वर्चुअल रिएलिटी जैसे नए मार्केट्स में जाने की संभावना से इनवेस्टर्स का एपल के बिजनेस में ग्रोथ को लेकर भरोसा बढ़ा है। 

एपल का शेयर शुक्रवार को 1.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 191 डॉलर से अधिक पर कारोबार कर रहा था। अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी की गति धीमी करने की संभावना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बढ़ते मौकों के कारण टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयर्स में तेजी आई है। दूसरी तिमाही में एपल के आईफोन की अनुमान से बेहतर बिक्री और Vision Pro कहे जाने वाले ऑग्मेंटेड रिएलिटी हेडसेट जैसे नए प्रोडक्ट को पेश करने से भी कंपनी की ग्रोथ बढ़ सकती है। Google को चलाने वाली Alphabet, और सॉफ्टवेयर कंपनी Microsoft सहित अमेरिका की चार अन्य कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा है। 

इस वर्ष एपल के शेयर में लगभग 46 प्रतिशत की तेजी आई है, जबकि इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla और सोशल मीडिया साइट Facebook को चलाने वाली Meta Platforms के शेयर दोगुने से अधिक बढ़े हैं। एपल के iPhone की नई सीरीज इस वर्ष के अंत में लॉन्च होने की संभावना है। इस सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हो सकते हैं। ये स्मार्टफोन्स Apple के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के अगले वर्जन iOS 17 पर चलेंगे। कंपनी को आईफोन की नई सीरीज के लिए डिमांड मजबूत होने की उम्मीद है। इसका संकेत एपल की ओर से दिए गए पैनल के ऑर्डर्स से मिल रहा है। 

Display Supply Chain Consultants (DSCC) ने हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया था कि पिछले वर्ष जून में आईफोन 14 के लिए दिए गए पैनल ऑर्डर्स की तुलना में आईफोन 15 के लिए ये ऑर्डर्स लगभग 100 गुना अधिक हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पैनल की शिपमेंट्स में आईफोन 15 प्रो और आईफोन 14 प्रो के डिस्प्ले की हिस्सेदारी क्रमशः 58 प्रतिशत और 43 प्रतिशत की थी। इससे यह संकेत मिल रहा है कि एपल को आईफोन 15 प्रो के लिए मजबूत डिमांड मिलने की उम्मीद है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »