इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 दिया जा सकता है। Redmi के Note 14 Pro+ 5G में भी समान चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था
यह एक सांकेतिक इमेज है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की Redmi Note 15 Pro+ सीरीज इस महीने चीन में लॉन्च की जाएगी। इसमें Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ शामिल होंगे। इस सीरीज के Redmi Note 15 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह सैटेलाइट कम्युनिकेशन के फीचर वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है।
टिप्सटर PaperKing13.exe (@paperking13) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Redmi Note 15 Pro+ में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 दिया जा सकता है। Redmi के Note 14 Pro+ 5G में भी समान चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था। यह BeiDou के शॉर्ट मैसेज सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम को सपोर्ट करने वाला Redmi का पहला स्मार्टफोन हो सकता है।
Redmi Note 15 Pro+ में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। Redmi Note 15 Pro+ में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। चीन की MIIT वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर 25104RADAC के साथ लिस्टिंग हुई है।
हाल ही में Redmi के जनरल मैनेजर, Wang Teng Thomas ने Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि Redmi Note सीरीज की 100 से अधिक देशों में बिक्री की जा रही है। इस वर्ष की पहली छमाही में 175 डॉलर (लगभग 15,000 रुपये) से 499 डॉलर (44,000 रुपये) की प्राइस रेंज में चीन में इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की सबसे अधिक बिक्री हुई है। कंपनी की योजना 8,500 mAh से 9,000 mAh की रेंज में बैटरी कैपेसिटी वाला एक स्मार्टफोन लाने की भी है। इस स्मार्टफोन की बैटरी के लिए सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे स्मार्टफोन की थिकनेस बढ़ाए बिना इसकी बैटरी की कैपेसिटी में बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके लिए एक प्रॉपराइटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सिलिकॉन-कार्बन कंपोजिट के अपग्रेडेड वर्जन के साथ हो सकता है। कंपनी की कोशिश बैटरी के चलने की अवधि पर असर डाले बिना इसकी कैपेसिटी बढ़ाने की है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत