Tata Electronics बढ़ाएगी iPhone की मैन्युफैक्चरिंग

हाल ही में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया से Pegatron में हिस्सेदारी खरीदने के लिए मंजूरी मिली थी

Tata Electronics बढ़ाएगी iPhone की मैन्युफैक्चरिंग

देश में स्मार्टफोन का मार्केट इस वर्ष 50 अरब डॉलर से ज्यादा का हो सकता है

ख़ास बातें
  • टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने Pegatron में 60 प्रतिशत का स्टेक लिया है
  • देश में एपल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन है
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन की बिक्री बढ़ी है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में भारत में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhones की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट बढ़ा है। Tata Group की कंपनी Tata Electronics भी एपल के लिए इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग करती है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने देश में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग Pegatron में 60 प्रतिशत का कंट्रोलिंग स्टेक खरीदा है। 

इस डील के तहत, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और Pegatron की टीमों को इंटीग्रेट किया जाएगा। इसके अलावा Pegatron की रीब्रांडिंग होगी। Tata Electronics ने बताया कि इस एक्विजिशन से देश के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में एक प्रमुख कंपनी के तौर पर उसकी स्थिति मजबूत होगी। हाल ही में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया से यह हिस्सेदारी खरीदने के लिए मंजूरी मिली थी। पिछले वर्ष कंपनी ने एपल की एक अन्य कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Wistron का देश में बिजनेस खरीदा था। 

ताइवान की Pegatron की फैक्टरी तमिलनाडु में चेन्नई के निकट है। इस फैक्टरी में लगभग 10,000 वर्कर्स हैं। यह वार्षिक तौर पर लगभग 50 लाख iPhones की मैन्युफैक्चरिंग करती है। देश में एपल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर ताइवान की Foxconn है। देश में स्मार्टफोन का मार्केट इस वर्ष 50 अरब डॉलर (लगभग 4.2 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा का हो सकता है। इस मार्केट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर छह प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। भारतीय कस्टमर्स का रुख प्रीमियम स्मार्टफोन्स की ओर बढ़ा है। इससे वैल्यू के लिहाज से स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही देश से स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट भी बढ़ सकता है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, देश में इस वर्ष स्मार्टफोन मार्केट में एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) 300 डॉलर (लगभग 25,900 रुपये) से अधिक हो सकता है। स्मार्टफोन का मार्केट 50 अरब डॉलर से अधिक होने के पीछे यह एक प्रमुख कारण होगा। यह मार्केट 2021 में लगभग 38 अरब डॉलर (लगभग 3.2 लाख करोड़ रुपये) का था। पिछले कुछ वर्षों में Apple, OnePlus और Samsung के प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कस्टमर्स अब प्रीमियम और अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में स्मार्टफोन्स को अधिक पसंद कर रहे हैं। इस सेगमेंट में एपल और सैमसंग दो प्रमुख कंपनियां हैं। एपल की आईफोन सीरीज के Pro मॉडल्स के लिए डिमांड अधिक हो सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »