Sony ने 4K HDR के साथ लॉन्च किया Xperia 1 V, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

यह स्मार्टफोन केवल 12GB RAM + 256GB स्टोरेज में है। इसे ग्रीन और ब्लक कलर में उपलब्ध कराया गया है

Sony ने 4K HDR के साथ लॉन्च किया Xperia 1 V, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इसमें Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 12 GB का RAM और 256 GB इनबिल्ट स्टोरेज है

ख़ास बातें
  • यह केवल 12GB RAM + 256GB स्टोरेज में है
  • इसे ग्रीन और ब्लक कलर में उपलब्ध कराया गया है
  • कंपनी ने इस स्मार्टफोन में नया Exmor T इमेज सेंसर दिया है
विज्ञापन
जापानी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony ने Xperia 1 V h स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें 4K HDR डिस्प्ले और Exmor T इमेज सेंसर दिया गया है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 12 GB का RAM और 256 GB इनबिल्ट स्टोरेज है। कंपनी ने इसे यूरोप और कुछ अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया है। 

Sony के Xperia 1 V का यूरोपियन मार्केट में प्राइस 1,399 डॉलर (लगभग 1,14,700 रुपये) है। यह केवल 12GB RAM + 256GB स्टोरेज में है। इसे ग्रीन और ब्लक कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसकी यूरोप में बिक्री जून में शुरू हो सकती है। कंपनी ने इसके भारत में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

Sony Xperia 1 V के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच OLED डिस्प्ले 21:9 सिनेमावाइड 4K HDR, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 SoC के  साथ 12 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ है। कंपनी ने इसमें नया Exmor T इमेज सेंसर भी दिया है। इसके ट्रिपल कैमरा  सेटअप में 52 मेगापिक्सल का मेन कैमरा f/1.9 अपार्चर और हाइब्रिड OIS/EIS सपोर्ट के साथ है। इसमें f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर 3.5-5x ऑप्टिकल जूम और 15.6X हाइब्रिड जूम के साथ है। इसके अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। इस स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स में S-Cinetone और क्रिएटिव लुक शामिल हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इसकी 5,000 mAh की बैटरी 30 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अन्य फीचर्स में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 mm का ऑडियो जैक और 360 रिएलिटी ऑडियो सपोर्ट शामिल हैं। Sony Xperia 1 V का आकार 165 x 71 x 8.3 mm और वजन 187 ग्राम है। दुनिया भर में लोकप्रिय आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने पिछले वर्ष के अंत में बताया था कि वह iPhone में Sony के कैमरा सेंसर्स का इस्तेमाल कर रही है। एपल की ओर से उसके डिवाइसेज को लेकर किया गया यह खुलासा हैरान करने वाला था। कंपनी के आईफोन मॉडल्स के स्पेसफिकेशंस में आमतौर पर केवल कैमरा रिजॉल्यूशन, अपार्चर और अन्य सामान्य जानकारी होती है। कई वर्षों से अटकलें थी कि आईफोन के लिए सोनी कैमरा सेंसर्स उपलब्ध करा रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Sensor, Video, Market, Processor, Sony, Launch, Europe, Camera, Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »