Sony Xperia 1 VI के MWC में लॉन्च की तैयारी, ट्रिपल रियर कैमरा की संभावना

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Xperia 1 V की जगह लेगा। Xperia 1 V में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है

Sony Xperia 1 VI के MWC में लॉन्च की तैयारी, ट्रिपल रियर कैमरा की संभावना

पिछले वर्ष कंपनी ने Xperia 1 V को लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Xperia 1 V की जगह लेगा
  • कंपनी के Xperia 1 V में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC है
  • इसे 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज के वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था
विज्ञापन
जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony का Xperia 1 VI जल्द लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Xperia 1 V की जगह लेगा। Xperia 1 V में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 30 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 52 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूजर Insider Sony (@INSIDERSONY) ने एक प्रमोशनल इमेज शेयर की है जिससे इस स्मार्टफोन के MWC में 26 फरवरी को लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इसके रियर कैमरा के बारे में भी इस यूजर ने जानकारी दी है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का 1/1.4 इंच Exmor T सेंसर f/1.4 अपार्चर, 1.12 μm पिक्सल साइज, 48 mm फोकल लेंथ, फुल-पिक्सल डुअल-PD ऑटोफोकस और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ हो सकता है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल के दो Exmor T सेंसर दिए जा सकते हैं। इनमें से एक 1/2.7 इंच सेंसर Sony 2x2 ऑन-चिप लेंस (OCL) एक अल्ट्रा-वाइड लेंस और समान रिजॉल्यूशन के साथ एक टेलीफोटो सेंसर 70 mm-135 mm फोकल लेंथ के साथ हो सकता है। 

कंपनी के Xperia 1 V को 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज के वेरिएंट और ग्रीन और ब्लक कलर में उपलब्ध कराया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच OLED डिस्प्ले 21:9 सिनेमावाइड 4K HDR, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। कंपनी ने इसमें नया Exmor T इमेज सेंसर भी दिया है। इसके ट्रिपल कैमरा  सेटअप में 52 मेगापिक्सल का मेन कैमरा f/1.9 अपार्चर और हाइब्रिड OIS/EIS सपोर्ट के साथ है। इसमें f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर 3.5-5x ऑप्टिकल जूम और 15.6X हाइब्रिड जूम के साथ दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स में S-Cinetone और क्रिएटिव लुक शामिल हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 30 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अन्य फीचर्स में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 mm का ऑडियो जैक और 360 रिएलिटी ऑडियो सपोर्ट शामिल हैं। इसका साइज 165 x 71 x 8.3 mm और वजन 187 ग्राम का है। 

  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  5. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  6. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  10. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »