iPhone में वर्षों से हो रहा Sony के कैमरा का इस्तेमाल, Apple का खुलासा

कई वर्षों से अटकलें थी कि आईफोन के लिए सोनी कैमरा सेंसर्स उपलब्ध करा रही है। iPhone 15 में भी सोनी का स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इमेज सेंसर होने की संभावना है

iPhone में वर्षों से हो रहा Sony के कैमरा का इस्तेमाल, Apple का खुलासा

कई वर्षों से अटकलें थी कि आईफोन के लिए सोनी कैमरा सेंसर्स उपलब्ध करा रही है

ख़ास बातें
  • एपल की ओर से उसके डिवाइसेज को लेकर किया गया यह खुलासा हैरान करने वाला है
  • iPhone 15 में भी सोनी का स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इमेज सेंसर होने की संभावना है
  • इस सेंसर का सोनी ने प्रोडक्शन शुरू नहीं किया है
विज्ञापन
अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple ने माना है कि कंपनी एक दशक से अधिक से iPhone में Sony के कैमरा सेंसर्स का इस्तेमाल कर रही है। एपल की ओर से उसके डिवाइसेज को लेकर किया गया यह खुलासा हैरान करने वाला है। कंपनी के आईफोन मॉडल्स के स्पेसफिकेशंस में आमतौर पर केवल कैमरा रिजॉल्यूशन, अपार्चर और अन्य सामान्य जानकारी होती है। 

कई वर्षों से अटकलें थी कि आईफोन के लिए सोनी कैमरा सेंसर्स उपलब्ध करा रही है। iPhone 15 में भी सोनी का स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इमेज सेंसर होने की संभावना है। Cook ने मंगलवार को एक ट्वीट में खुलासा किया आईफोन के लिए जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सोनी एक दशक से अधिक से कैमरा सेंसर्स उपलब्ध करा रही है। इस ट्वीट में सोनी के CEO, Kenichiro Yoshida के साथ जापान में कुक की एक फोटो भी शामिल है। एपल  के इस खुलासे से आईफोन में सोनी का कैमरा इस्तेमाल किए जाने को लेकर अटकलों पर लगाम लग गया है। 

पिछले महीने के अंत में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि iPhone की अगली सीरीज में Sony के स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इमेज सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगले वर्ष लॉन्च होने वाली iPhone 15 सीरीज के विभिन्न स्पेसिफिकेशंस के बारे में अटकलें लग रही हैं। हालांकि, इस सेंसर का सोनी ने प्रोडक्शन शुरू नहीं किया है। इसे कंपनी के जापान में नागासाकी प्लांट में बनाया जा सकता है। सोनी ने अगले तीन वर्षों में कॉम्प्लिमेंटरी मेटल ऑक्साइड सेमीकंडक्टर (CMOS) इमेज सेंसर मार्केट का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त करने के लिए इमेज सेंसर्स में भारी इनवेस्टमेंट किया है। 

इस इमेज सेंसर में मौजूदा सेंसर्स की तुलना में प्रत्येक सिग्नल में सैचुरेशन सिग्नल लेवल को दोगुना करने की क्षमता होगी। पिछले वर्ष CMOS इमेज सेंसर मार्केट में सोनी की हिस्सेदारी लगभग 44 प्रतिशत की थी। दूसरे स्थान पर Samsung थी जिसकी हिस्सेदारी लगभग 18.5 प्रतिशत थी। पिछले सप्ताह एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया था कि iPhone के आगामी iPhone 15 Pro का फ्रेम टाइटेनियम का बना हो सकता है। यह मैटीरियल स्टेनलेस स्टील से अधिक महंगा है। एपल के हाल के प्रो मॉडल्स में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। आईफोन की अगली सीरीज में कंपनी सॉलिड स्टेट बटन के साथ ही तीन टैप्टिक इंजन भी शामिल कर सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Japan, devices, Sony, Market, Electronics, Apple, Camera, IPhone, CEO, America
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »