• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर

Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर

आगामी Samsung Galaxy S27 सीरीज में Pro मॉडल को भी जोड़ा सकता है। इस स्मार्टफोन में जल्द रिलीज किया जाने वाला डेका-कोर Exynos चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है

Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर

इस स्मार्टफोन सीरीज में Pro मॉडल को भी जोड़ा सकता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए प्राइसेज को बढ़ाया जा सकता है
  • इसका कारण मोबाइल के मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट ज्यादा होना है
  • Samsung Galaxy S27 सीरीज में Pro मॉडल को भी जोड़ा सकता है
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए प्राइसेज को बढ़ाया जा सकता है। इसका कारण मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट में बढ़ोतरी है। भारत में हाल ही में Samsung Galaxy S26 सीरीज के प्राइसेज को भी बढ़ाया गया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung Galaxy S27 सीरीज के प्राइसेज में बढ़ोतरी की जा सकती है। इसका कारण मोबाइल के मेमोरी पार्ट्स की कॉस्ट ज्यादा होना है। इस वर्ष मेमोरी पार्ट्स की कॉस्ट में दोगुने से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा चिपसेट्स के प्राइस भी बढ़े हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung Electronics ने मोबाइल के मेमोरी पार्ट्स को बाहर से भी खरीदा है। Samsung अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंट को भी बना रही है। इसके लिए सैमसंग को सर्वर मेमोरी पर भी ध्यान देने की जरूरत है। 

कंपोनेंटस की कॉस्ट बढ़ने की वजह से सैमसंग अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स की रेंज बढ़ा सकती है। Samsung Galaxy S27 सीरीज में Pro मॉडल को भी जोड़ा सकता है। Samsung Galaxy S27 Pro के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में जल्द रिलीज किया जाने वाला डेका-कोर Exynos चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - SM-S957B के साथ लिस्टिंग हुई है। यह भारत में लॉन्च होने वाला Samsung Galaxy S27 Pro का वेरिएंट है। इस स्मार्टफोन में Samsung S5E9975 प्रोसेसर है। यह कंपनी का जल्द रिलीज किया जाने वाला डेका-कोर Exynos 2700 चिपसेट हो सकता है। हालांकि, सैमसंग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 

इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM हो सकता है। यह Android 17 पर बेस्ड One UI 9 पर चल सकता है। Samsung Galaxy S27 Pro को Geekbench के सिंगल-कोर टेस्ट में 3,061 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,967 प्वाइंट्स मिल हैं। इस स्मार्टफोन में Xclipse 970 GPU हो सकता है। Samsung Galaxy S27 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  2. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  4. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  5. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  6. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  7. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  9. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
  10. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »