सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 की बिक्री शुरू, मिल रही है 1,000 रुपये की छूट

सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 की बिक्री शुरू, मिल रही है 1,000 रुपये की छूट
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 को 15,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान यह स्मार्टफोन 14,900 रुपये में उपलब्ध है। स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 की सबसे अहम खासियत 5.5 इंच का फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन मेटल बॉडी वाला है और सैमसंग का दावा है कि इसमें डायमंड कट मेटल फ्रेम मौजूद है। हाल ही में लॉन्च किए गए सैमसंग के मिड-रेंज स्मार्टफोन की तरह गैलेक्सी ऑन8 में भी अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड और एस बाइक मोड जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।

मेटल फ्रेम वाले सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 में 5.5 इंच फुल एचडी एसएमोलेड डिस्प्ले है। इस फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

4जी एलटीई कनेक्टविटी के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलेगा। इस फोन का डाइमेंशन 151.7 x 76.0 x 7.8 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम है। इस फोन को पावर देने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी।

बात करें कैमरे की तो गैलेक्सी ऑन8 में एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/1.9 के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। सेल्फी के शौकीनों के लिए एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/1.9 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कैमरे में वाइड सेल्फी और ब्यूटी फेस फी़चर भी हैं।

यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। 4जी कनेक्टिविटी के अलावा यह फोन वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर सपोर्ट करता है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »