• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारी खूबियां

सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारी खूबियां

सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारी खूबियां
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 की कीमत 15,990 रुपये है
  • यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • इस फोन में 3 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
विज्ञापन
सैमसंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 स्मार्टफोन की कीमत 15,900 रुपये है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इस स्मार्टफोन को 2 अक्टूबर रात 11 बजकर 59 मिनट से शुरू होने वाली फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेलिब्रेशन के तहत बेचा जाएगा।

मेटल फ्रेम वाले सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 में 5.5 इंच फुल एचडी एसएमोलेड डिस्प्ले है। इस फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

4जी एलटीई कनेक्टविटी के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलेगा। इस फोन का डाइमेंशन 151.7 x 76.0 x 7.8 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम है। इस फोन को पावर देने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी।

बात करें कैमरे की तो गैलेक्सी ऑन8 में एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/1.9 के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। सेल्फी के शौकीनों के लिए एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/1.9 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कैमरे में वाइड सेल्फी और ब्यूटी फेस फी़चर भी हैं।

यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। 4जी कनेक्टिविटी के अलावा यह फोन वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर सपोर्ट करता है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »