Samsung ने भारत में नया किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Redmi 15 5G और Motorola G45 5G से हो रही है।
Photo Credit: Samsung/Xiaomi/Motorola
Samsung Galaxy M17 5G vs Redmi 15 5G vs Motorola G45 5G
Samsung ने भारत में नया किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Redmi 15 5G और Motorola G45 5G से हो रही है। Samsung Galaxy M17 5G में कंपनी का Exynos 1330 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Redmi 15 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन3 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Motorola G45 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेनरेशन 3 प्रोसेसर से लैस है। आइए Samsung Galaxy M17 5G, Motorola G45 5G और Redmi 15 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत और स्टोरेज
Samsung Galaxy M17 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 15,499 रुपये में लॉन्च हुआ है। जबकि Redmi 15 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Motorola G45 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।
डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि Redmi 15 5G में 6.9 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2340x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 850 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Motorola G45 5G में 6.5 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
बैटरी बैकअप
Samsung Galaxy M17 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। जबकि Redmi 15 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Motorola G45 5G में 5,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy M17 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 के साथ आता है। जबकि Redmi 15 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करता है। जबकि Motorola G45 5G एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
प्रोसेसर
Samsung Galaxy M17 5G में कंपनी का Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Redmi 15 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन3 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Motorola G45 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेनरेशन 3 प्रोसेसर से लैस है।
कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy M17 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Redmi 15 5G के रियर में f/1.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Motorola G45 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत