Vivo ने हाल ही में भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Vivo Y31 5G लॉन्च किया था, जिसकी टक्कर Redmi 15 5G और Motorola G45 5G से हो रही है।
Photo Credit: Vivo/Xiaomi/Motorola
Vivo Y31 5G vs Redmi 15 5G vs Motorola G45 5G में 128GB स्टोरेज है।
Vivo ने हाल ही में भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Vivo Y31 5G लॉन्च किया था, जिसकी टक्कर Redmi 15 5G और Motorola G45 5G से हो रही है। Vivo Y31 5G में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर आता है। वहीं Redmi 15 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन3 चिपसेट है। जबकि Motorola G45 5G में स्नैपड्रैगन 6एस जेनरेशन 3 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Vivo Y31 5G, Redmi 15 5G और Motorola G45 5G 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत
Vivo Y31 5G के 4GB+128GB वेरिएंट को 14,999 रुपये और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 16,499 रुपये में पेश किया गया है। जबकि Redmi 15 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं Motorola G45 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 12,440 रुपये है।
डिस्प्ले
Vivo Y31 5G में 6.68 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1608 × 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। जबकि Redmi 15 5G में 6.9 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलती है जिसका रेजोल्यूशन 2340x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 850nits पीक ब्राइटनेस है। वहीं Motorola G45 5G फोन 6.5 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले से लैस है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
बैटरी बैकअप
Vivo Y31 5G में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी दी गई है। जबकि Redmi 15 5G में 7000mAh की बैटरी है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Motorola G45 5G में 5,000mAh की बैटरी आती है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Vivo Y31 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 के साथ आता है। वहीं Redmi 15 5G भी एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि Motorola G45 5G एंड्रॉयड 14 पर काम करता है।
प्रोसेसर
Vivo Y31 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Redmi 15 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन3 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Motorola G45 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेनरेशन 3 प्रोसेसर से लैस है।
कैमरा सेटअप
Vivo Y31 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 0.08 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Redmi 15 5G के रियर में f/1.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Motorola G45 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम