Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P4x 5G vs Redmi 15 5G: 20 हजार में कौन सा है बेस्ट

Samsung ने भारतीया बाजार में अपना नया किफायती फोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च किया है, जिसकी तुलना Realme P4x 5G और Redmi 15 5G से हो रही है।

Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P4x 5G vs Redmi 15 5G: 20 हजार में कौन सा है बेस्ट

Photo Credit: Samsung/Realme/Redmi

Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P4x 5G vs Redmi 15 5G

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है।
  • Realme P4x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5जी प्रोसेसर है।
  • Redmi 15 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन3 प्रोसेसर से लैस है।
विज्ञापन

Samsung ने भारतीया बाजार में अपना नया किफायती फोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च किया है, जिसकी तुलना Realme P4x 5G और Redmi 15 5G से हो रही है। Samsung Galaxy F70e 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Realme P4x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5जी प्रोसेसर मिलता है। जबकि Redmi 15 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन3 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy F70e 5G, Realme P4x 5G और Redmi 15 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P4x 5G vs Redmi 15 5G

कीमत

Samsung Galaxy F70e 5G के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं Realme P4x 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये, 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। जबकि Redmi 15 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।


डिस्प्ले

Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 260 ppi पिक्सल डेंसिटी और 800 निट्स तक पीक ब्राइटेनस है। वहीं Realme P4x 5G में 6.72 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि Redmi 15 5G में 6.9 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलती है जिसका रेजोल्यूशन 2340x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 850nits पीक ब्राइटनेस है।

बैटरी बैकअप

Samsung Galaxy F70e 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme P4x 5G में 7000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Redmi 15 5G में 7000mAh की बैटरी है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Samsung Galaxy F70e 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है। वहीं Realme P4x 5G में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। जबकि Redmi 15 5G भी एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

प्रोसेसर


Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। वहीं Realme P4x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5जी प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Redmi 15 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन3 प्रोसेसर से लैस है।

कैमरा सेटअप 

Samsung Galaxy F70e 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Realme P4x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी एआई कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Redmi 15 5G के रियर में f/1.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Samsung Galaxy F70e 5G में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी जैक, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Realme P4x 5G में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Redmi 15 5G में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »