Lava Play Max vs Poco C85 5G vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें 15K में कौन सा फोन है बेस्ट

Lava ने भारतीय बाजार में नया किफायती स्मार्टफोन Lava Play Max लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना Poco C85 5G और Samsung Galaxy M17 5G से हो रही है।

Lava Play Max vs Poco C85 5G vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें 15K में कौन सा फोन है बेस्ट

Photo Credit: Lava/Poco/Samsung

Lava Play Max vs Poco C85 5G vs Samsung Galaxy M17 5G

ख़ास बातें
  • Lava Play Max ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस है।
  • Poco C85 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर आता है।
  • Samsung Galaxy M17 5G में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

Lava ने भारतीय बाजार में नया किफायती स्मार्टफोन Lava Play Max लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना Poco C85 5G और Samsung Galaxy M17 5G से हो रही है। Lava Play Max ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Poco C85 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Lava Play Max, Poco C85 5G और Samsung Galaxy M17 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Lava Play Max vs Poco C85 5G vs Samsung Galaxy M17 5G

कीमत और स्टोरेज

Lava Play Max के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं Poco C85 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन

Lava Play Max में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि Poco C85 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल,120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

बैटरी बैकअप

Lava Play Max में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Poco C85 5G में 6,000mAh की बैटरी है जो कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Lava Play Max एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि Poco C85 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.2 पर काम करता है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 के साथ आता है।

प्रोसेसर

Lava Play Max ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Poco C85 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर आता है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। 

कैमरा सेटअप 

Lava Play Max के रियर में EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Poco C85 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा आता है। इसमें सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।


कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Lava Play Max में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Poco C85 5G में 5G, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई,ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ, एनएफसी, वाई-फाई और 5G शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  2. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  3. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  4. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  6. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  7. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  8. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  9. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  10. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »