Poco ने भारतीय बाजार में नया किफायती स्मार्टफोन Poco C85 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना Samsung Galaxy M17 5G और Motorola G45 5G से हो रही है।
Photo Credit: Poco/Samsung/Motorola
Poco C85 5G vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G
Poco ने भारतीय बाजार में नया किफायती स्मार्टफोन Poco C85 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना Samsung Galaxy M17 5G और Motorola G45 5G से हो रही है। Poco C85 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Motorola G45 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेनरेशन 3 प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Poco C85 5G, Samsung Galaxy M17 5G और Motorola G45 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत और स्टोरेज
Poco C85 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं Motorola G45 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।
डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Poco C85 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि Motorola G45 5G में 6.5 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
बैटरी बैकअप
Poco C85 5G में 6,000mAh की बैटरी है जो कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। जबकि Motorola G45 5G में 5,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Poco C85 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.2 पर काम करता है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 के साथ आता है। जबकि Motorola G45 5G एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
प्रोसेसर
Poco C85 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में कंपनी का Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Motorola G45 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेनरेशन 3 प्रोसेसर से लैस है।
कैमरा सेटअप
Poco C85 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा आता है। इसमें सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। वहीं Motorola G45 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Poco C85 5G में 5जी, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई,ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। Samsung Galaxy M17 5G में यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ, एनएफसी, वाई-फाई और 5जी शामिल है। Motorola G45 5G में ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है।
डाइमेंशन
Poco C85 5G की लंबाई 171.56 मिमी, चौड़ाई 79.49 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 211 ग्राम है। Samsung Galaxy M17 5G की मोटाई 7.5 मिमी, चौड़ाई 77.9 लंबाई 164.4 मिमी और वजन 192 ग्राम है। Motorola G45 5G की लंबाई 162.7 मिमी, चौड़ाई 74.64 मिमी, मोटाई 8.0 मिमी और वजन लगभग 183 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!