Realme Narzo 90 5G vs Redmi 15 5G vs Infinix Note 50s 5G+: आपके लिए कौन सा मोबाइल है बेस्ट?

Realme ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Realme Narzo 90 5G लॉन्च किया था, जिसका मुकाबला Redmi 15 5G और Infinix Note 50s 5G+ से हो रहा है।

Realme Narzo 90 5G vs Redmi 15 5G vs Infinix Note 50s 5G+: आपके लिए कौन सा मोबाइल है बेस्ट?

Photo Credit: Realme/Redmi/Infinix

Realme Narzo 90 5G vs Redmi 15 5G vs Infinix Note 50s 5G+

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 90 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Redmi 15 5G में 7000mAh की बैटरी है।
  • Infinix Note 50s 5G+ में 5500mAh की बैटरी मिलती है।
विज्ञापन

Realme ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Realme Narzo 90 5G लॉन्च किया था, जिसका मुकाबला Redmi 15 5G और Infinix Note 50s 5G+ से हो रहा है। Realme Narzo 90 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स प्रोसेसर दिया गया है। वहीं जबकि Redmi 15 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन3 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Infinix Note 50s 5G+ में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्टिमेट प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Realme Narzo 90 5G, Redmi 15 5G और Infinix Note 50s 5G+ के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Realme Narzo 90 5G vs Redmi 15 5G vs Infinix Note 50s 5G+


कीमत

Realme Narzo 90 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। जबकि Redmi 15 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं Infinix Note 50s 5G+ के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।

डिस्प्ले

Realme Narzo 90 5G में 6.57 इंच की एमोलेड फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2372 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Redmi 15 5G में 6.9 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2340x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 850 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Infinix Note 50s 5G+ में 6.78 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस है। 

बैटरी बैकअप

Realme Narzo 90 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Redmi 15 5G में 7000mAh की बैटरी है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Infinix Note 50s 5G+ में 5500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Realme Narzo 90 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 के साथ आता है। जबकि Redmi 15 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। वहीं Infinix Note 50s 5G+ एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड XOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

प्रोसेसर

Realme Narzo 90 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स प्रोसेसर से लैस है। जबकि Redmi 15 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन3 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Infinix Note 50s 5G+ में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्टिमेट प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप 

Realme Narzo 90 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मेनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Redmi 15 5G के रियर में f/1.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Infinix Note 50s 5G+ के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकंडरी कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Realme Narzo 90 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 5, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Redmi 15 5G में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है। वहीं Infinix Note 50s 5G+ में 5जी, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई 6, जीपीएस,  ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सीपोर्ट शामिल है।

Realme Narzo 90 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Realme Narzo 90 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स प्रोसेसर से लैस है।

Redmi 15 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Redmi 15 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन3 प्रोसेसर मिलता है।

Infinix Note 50s 5G+ में कौन सा प्रोसेसर है?

Infinix Note 50s 5G+ में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्टिमेट प्रोसेसर दिया गया है।

Realme Narzo 90 5G की कीमत कितनी है?

Realme Narzo 90 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है।

Redmi 15 5G की कीमत कितनी है?

Redmi 15 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

Infinix Note 50s 5G+ की कीमत कितनी है?

Infinix Note 50s 5G+ के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Design feels premium
  • Exceptional battery life
  • Large display for binge watching
  • कमियां
  • Thick bezels
  • Inadequate brightness levels
  • Considerable bloatware
डिस्प्ले6.90 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7300 Ultimate
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2436 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »