एमेजॉन की सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है
इस सेल में एमेजॉन के Rewards Gold मेंबर्स को पांच प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा
बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon की Great Republic Day Sale शुरू हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और अप्लायंसेज जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है। एमेजॉन की सेल में कस्टमर्स के लिए बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर जैसे बेनेफिट भी उपलब्ध हैं। इसमें OnePlus, Samgung और Redmi जैसे प्रमुख ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स को कम प्राइस में खरीदा जा सकता है।
एमेजॉन की सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत का कैशबैक उपलब्ध है। इस सेल में एमेजॉन के Rewards Gold मेंबर्स को पांच प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus के कुछ स्मार्टफोन्स पर इस सेल में भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें OnePlus 15 को 76,999 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 68,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच FHD+ (1,272 x 2,772 पिक्सल्स) 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। OnePlus 15 में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन की 7,300 mAh बैटरी दी गई है। इस सेल में OnePlus Nord 5 को 34,999 रुपये के रिटेल प्राइस के बजाय 32,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। बैंक ऑफर्स और अन्य डिस्काउंट के साथ इसका प्राइस और घट सकता है।
इस सेल में iQOO 15 को 76,999 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 65,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। iQOO 15 में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी गई है। एमेजॉन की सेल में Samsung Galaxy M17 5G को 16,499 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें Realme Narzo 80 Lite 5G को 14,999 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 11,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। यह ध्यान दें कि इन प्राइसेज में सेल के दौरान बदलाव हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन