• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung का Galaxy Z Flip 7 हो सकता है डुअल चिप स्ट्रैटेजी वाला कंपनी का पहला फोल्डेबल

Samsung का Galaxy Z Flip 7 हो सकता है डुअल-चिप स्ट्रैटेजी वाला कंपनी का पहला फोल्डेबल

पिछले कुछ वर्षों में सैमसंग ने अपनी Galaxy S सीरीज में Qualcomm के Snapdragon चिपसेट्स के साथ ही अपने Exynos चिपसेट्स का इस्तेमाल किया है

Samsung का Galaxy Z Flip 7 हो सकता है डुअल-चिप स्ट्रैटेजी वाला कंपनी का पहला फोल्डेबल

पिछले वर्ष जुलाई में कंपनी ने Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को पेश किया था

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है
  • इसके दक्षिण कोरिया के वेरिएंट में Exynos 2500 चिपसेट हो सकता है
  • इसे अन्य रीजंस में Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है
विज्ञापन
Samsung का  Galaxy Z Flip 7 हो सकता है डुअल-चिप वाला कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। इस स्मार्टफोन को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

दक्षिण कोरिया के पब्लिकेशन Hankung ने एक रिपोर्ट में बताया है कि  Galaxy Z Flip 7 के दक्षिण कोरिया में लॉन्च किए जाने वाले वेरिएंट में Exynos 2500 चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, नॉर्थ अमेरिका सहित अन्य रीजंस में इसमें Qualcomm का  Snapdragon 8 Elite चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज के Galaxy Z Fold 7 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट हो सकता है। अगर सैमसंग इस योजना पर बरकरार रहती है तो Galaxy Z Flip 7 डुअल-चिप स्ट्रैटेजी वाला कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। 

पिछले कुछ वर्षों में सैमसंग ने अपनी Galaxy S सीरीज में Qualcomm के Snapdragon चिपसेट्स के साथ ही अपने Exynos चिपसेट्स का इस्तेमाल किया है। अमेरिका जैसे चुनिंदा मार्केट्स में सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में Snapdragon चिपसेट्स और भारत सहित अन्य मार्केट्स में Exynos चिपसेट्स को चुना था। सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 शामिल हो सकते हैं। बुक-स्टाइल वाले Galaxy Z Fold 7 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। 

हाल ही में टिप्सटर @PandaFlashPro ने बताया था कि सैमसंग ने इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। पिछले वर्ष जुलाई में कंपनी ने Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को पेश किया था। Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को जुलाई में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष सैमसंग की Galaxy Z Fold 7 की लगभग 20 लाख यूनिट्स और Galaxy Z Flip 7 की लगभग 30 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है। यह कंपनी की मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग से लगभग 40 प्रतिशत कम है। इसका कारण Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की सेल्स अनुमान से कम रहना हो सकता है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »