OnePlus 13T vs Xiaomi 15 Pro: जानें कौन सा स्मार्टफोन है स्पेसिफिकेशंस में बेस्ट

OnePlus ने हाल ही में चीनी बाजार में OnePlus 13T लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Xiaomi 15 Pro से हो रहा है।

OnePlus 13T vs Xiaomi 15 Pro: जानें कौन सा स्मार्टफोन है स्पेसिफिकेशंस में बेस्ट

Photo Credit: OnePlus/Xiaomi

OnePlus 13T और Xiaomi 15 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13T में 6.32 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi 15 Pro में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 13T में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
OnePlus ने हाल ही में चीनी बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13T लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Xiaomi 15 Pro से हो रही है। इस फोन में 6.32 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। Xiaomi 15 Pro में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले दी गई है। आइए OnePlus 13T और Xiaomi 15 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

कीमत
OnePlus 13T के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,399 (लगभग 39,000 रुपये), 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,599 (लगभग 41,000 रुपये), 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 (लगभग 43,000 रुपये), 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 46,000 रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 (लगभग 52,000 रुपये) है। जबकि Xiaomi 15 Pro के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (लगभग 58,490 रुपये), 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 5,799 (लगभग 68,000 रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत CNY 6,499 (लगभग 75,000 रुपये) है। 

डिस्प्ले और रेजॉल्यूशन
OnePlus 13T में 6.32 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 94.1% और 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट है। Xiaomi 15 Pro में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1200x2670 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम
OnePlus 13T एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि Xiaomi 15 Pro एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 इंटरफेस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

प्रोसेसर और स्टोरेज
OnePlus 13T में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ Adreno 830 GPU दिया गया है। इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। वहीं Xiaomi 15 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है। इसमें 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप
OnePlus 13T के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Xiaomi 15 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी बैकअप और चार्जिंग स्पीड
OnePlus 13T  में 6,260mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Xiaomi 15 Pro में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,100mAh की बैटरी दी गई है।

डाइमेंशन
OnePlus 13T की लंबाई 150.81 मिमी, चौड़ाई 71.70 मिमी, मोटाई 8.15 मिमी और वजन 185 ग्राम है। जबकि Xiaomi 15 Pro की लंबाई 161.3 मिमी, चौड़ाई 75.3 मिमी, मोटाई 8.35 मिमी और वजन लगभग 213 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.73 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6100 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन3200x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »