Xiaomi 16 में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। यह HyperOS 3 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है
यह HyperOS 3 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का Xiaomi 16 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए Xiaomi 15 की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है।
टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में आगामी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। Xiaomi 16 में 6.3 इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite 2 या Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का OmniVision कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN5 टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
Xiaomi 16 में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। यह HyperOS 3 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi 16 और Xiaomi 16 Pro शामिल हो सकते हैं। इसमें एक कॉम्पैक्ट वेरिएंट Xiaomi 16 Pro Mini भी लाया जा सकता है। Xiaomi 16 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें 6,300 mAh की बैटरी R-एंगल डिजाइन और लिथियम पॉलिमर कंपोजिशन के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में में बैक पर बड़े प्राइमरी कैमरा और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ पावरफुल इमेजिंग सिस्टम दिया जा सकता है।
हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन 24 और 26 सितंबर के बीच लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इस टिप्सटर ने Xiaomi 16 सीरीज को स्पष्ट नहीं किया है लेकिन इस पोस्ट के कमेंट्स से ये शाओमी की आगामी स्मार्टफोन सीरीज होने का संकेत मिल रहा है। Qualcomm का वार्षिक Snapdragon Summit अमेरिका के हवाई में 23 सितंबर से शुरू होना है। इसमें कंपनी के अगले प्रोसेसर को पेश किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ