Xiaomi 15S Pro की लीक से हुआ खुलासा, अप्रैल में पेश होने की संभावना

Xiaomi कथित तौर पर नए मिड रेंज स्मार्टफोन Xiaomi 15S Pro पर काम कर रहा है।

Xiaomi 15S Pro की लीक से हुआ खुलासा, अप्रैल में पेश होने की संभावना

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 15 में 6.36 इंच की OLED LTPO डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi कथित तौर पर नए स्मार्टफोन Xiaomi 15S Pro पर काम कर रहा है।
  • Xiaomi 15S Pro अप्रैल के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है।
  • Xiaomi 15S Pro में Xiaomi का अपना XRING प्रोसेसर मिल सकता है।
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर नए मिड रेंज स्मार्टफोन Xiaomi 15S Pro पर काम कर रहा है। बीते महीने फोन IMEI डेटाबेस पर 25042PN24C मॉडल नंबर के साथ नजर आया था, जिसका कोडनेम dijun था। अब एक लीक हुई फोटो ने Xiaomi 15S Pro के आगमन की पुष्टि की है। आइए Xiaomi 15S Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


टिपस्टर ने किया खुलासा


Xiaomi के सॉफ्टवेयर डायरेक्टर की Weibo पोस्ट से लीक की शरुआत हुई थी, जिसे बाद में हटा दिया गया था। टिप्सटर कार्तिकेय सिंह ने पोस्ट को देखा, जिसमें Xiaomi 15S Pro टैग की गई एक सैंपल फोटो शामिल थी।

सूत्रों के अनुसार, Xiaomi 15S Pro इस साल अप्रैल के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है, जो कि 14 इंच वाले Xiaomi Pad 7 Max टैबलेट के साथ आने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक सिर्फ इतनी ही जानकारी सामने आई है, लेकिन उम्मीद है कि फोन में Xiaomi 15 और 15 Pro जैसा डिजाइन होगा। चिपसेट में अंतर हो सकता है, क्योंकि रिपोर्ट्स से पता चला है कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के बजाय Xiaomi का अपना XRING प्रोसेसर इसमें मिल सकता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Xiaomi 15S Pro में Xiaomi 15 Pro वाला लाइका-ट्यून्ड कैमरा सिस्टम मिलने की संभावना है, जिससे पता चला है कि बदलाव के बजाय फोटोग्राफी पर फोकस होगा। फोन को बीते महीने चीन के 3C सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया था, जहां इसकी 90W फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी का खुलासा हुआ। आने वाले दिनों में इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.73 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6100 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन3200x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »