Redmi Turbo 4 Features

Redmi Turbo 4 Features - ख़बरें

  • iQOO Z10 Turbo आया गीकबेंच पर नजर!, 12GB RAM, Dimensity 8400 के साथ देगा दस्तक
    iQOO एक नया फोन iQOO Z10 Turbo को तैयार कर रहा है। बाजार में इसकी टक्कर Redmi Turbo 4 से हो सकती है। V2542 मॉडल नंबर वाला एक नया फोन भी गीकबेंच के डेटाबेस में नजर आया है। लिस्टिंग में सीपीयू और जीपीयू डिटेल्स से पता चला है कि फोन Mediatek Dimensity 8400 पर बेस्ड होगा। Z10 Turbo में 12GB RAM दी जाएगी। और यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
  • Redmi Turbo 4 फोन 6550mAh बैटरी, 16GB तक रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
    चीन में Redmi Turbo 4 को चार कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसके बेस 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन (लगभग 23,500 रुपये), 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2,199 युआन (लगभग 25,800 रुपये), 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 युआन (लगभग 27,000 रुपये) और टॉप-ऑफ-द-लाइन 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 युआन (लगभग 29,400 रुपये) रखी गई है।
  • Redmi Turbo 4 लॉन्च से पहले यहां हुआ शोकेस, जानें क्या कुछ होगा खास
    Redmi Turbo 4 चीनी बाजार में 2 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। Redmi Turbo 4 में Dimensity 8400-Ultra प्रोसेसर है। इस फोन में एक बड़ी 6,550mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन IP69 रेटिंग चेसिस से लैस होगा। पहली बिक्री के दौरान कंपनी 5 साल की बैटरी वारंटी देगी। हालांकि, इसे Redmi K80 का लाइट वर्जन बताया जा रहा है। Turbo 4 में 6.67 इंच की फ्लैट डिस्प्ले होगी।
  • Redmi Turbo 4 फोन 16GB रैम, Dimensity 8400 Ultra चिप के साथ होगा लॉन्च, यहां हुआ खुलासा
    Xiaomi का अपकमिंग फोन Redmi Turbo 4 सुर्खियों में है। शाओमी का कहना है कि यह पहला फोन होगा जो लेटेस्ट MediaTek Dimensity 8400-Ultra चिपसेट से लैस होगा। फोन लॉन्च से पहले गीकबेंच पर नजर आया है। इसमें 16GB रैम कंफर्म हो गई है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आने वाला है। फोन 90W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा।
  • Redmi Book 16 2025 लैपटॉप में होगी 19 घंटे की बैटरी, यह धांसू प्रोसेसर! दिखा टीजर
    Redmi ने अपना नया Redmi Book 16 2025 लैपटॉप टीज कर दिया है। यह कंपनी की वेबसाइट से प्री-ऑर्डर भी किया जा सकेगा। कंपनी इस डिवाइस को Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन के साथ पेश करेगी। Redmi Book 16 2025 का लॉन्च 1 जनवरी को होना है। कंपनी ने इसके लुक और खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। लैपटॉप में 19 घंटे का धांसू बैटरी बैकअप, लेटेस्ट Intel Core प्रोसेसर होगा।
  • Redmi Turbo 4 Pro लाएगा बड़ी बैटरी की क्रांति? मिल सकती है 7500mAh बैटरी, लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
    चीन के पॉपुलर टिपस्टर ने Redmi Turbo 4 Pro की डिटेल्स को लीक किया है। दावा किया गया है कि Turbo 4 Pro को 7,500mAh की बैटरी मिलेगी। हालांकि, यह संभावना भी जताई गई है कि प्रोडक्शन-रेडी यूनिट में क्षमता को थोड़ा कम भी किया जा सकता है। लीक में फोन के 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होने की भी बात कही गई है। टिपस्टर का कहना है कि Turbo 4 Pro परफॉर्मेंस पर फोकस करने वाला मॉडल होगा, जिसमें फ्लैट डिस्प्ले होगा।
  • Redmi Turbo 4 फोन 12GB रैम, 6550mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च! स्पेसिफिकेशंस लीक
    Redmi Turbo 4 को लेकर एक और दावा किया गया है। Redmi Turbo 4 को कंपनी ग्लोबल मार्केट में Poco F7 बनाकर पेश करेगी। Redmi Turbo 4 में 6.67 इंच का LTPS OLED पैनल होगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। यह Android 15 आधारित HyperOS 2.0 के साथ आ सकता है। Redmi Turbo 4 में Dimensity 8400-Ultra चिपसेट आ सकता है। फोन में 12GB रैम, और 512GB स्टोरेज मिल सकती है।
  • Redmi Turbo 4 की लॉन्‍च डेट का खुलासा! 1.5K रेजॉलूशन, 6000mAh बैटरी से मचाएगा ‘धमाल’
    रेडमी अगले महीने Redmi Turbo 4 स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च कर सकती है। टिप्‍सटर स्‍मार्ट पिकाचु (Smart Pikachu) ने यह बताया है। उनका अनुमान है कि Redmi Turbo 4 में 1.5K रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले मिलेगा। याद रहे कि रेडमी ने इसी साल फरवरी में Turbo 3 स्‍मार्टफोन को चीन में पेश किया था। अगर Redmi Turbo 4 भी इसी साल लॉन्‍च होता है, तो ये एक साल में दो रेडमी टर्बो फोन होंगे।
  • Xiaomi ला रहा दो नए Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन, प्रोसेसर भी होंगे नए, जानें सबकुछ
    टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया कि Redmi Turbo 4 और Turbo 4 Pro पर काम चल रहा है। Redmi Turbo 4 में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8400 और Redmi Turbo 4 Pro में स्नैपड्रैगन 8एस जनरेशन 4 प्रोसेसर दिए जा सकते हैं, जिनकी अभी तक घोषणा नहीं हुई है। ये दोनों स्मार्टफोन पिछली सीरीज जैसा फ्लैट डिस्प्ले डिजाइन बरकरार रखेंगे। Redmi Turbo 4 और Turbo 4 Pro में 6,000mAh से ज्यादा की बैटरी मिलती है।
  • Upcoming Smartphones April 2024: IQOO Z9, Nord CE 4, Motorola Edge 50 Pro जैसे धांसू फोन होने जा रहे लॉन्च!
    Redmi Note 13 Turbo को चीन में अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन ग्लोबल मार्केट में Poco F6 बनकर आएगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »