Redmi K30 Pro होगा 24 मार्च को लॉन्च, Redmi K30 Pro Zoom Edition को भी लाने की है तैयारी

Redmi K30 Pro के बैक पैनल की झलक मिल गई है। रेडमी के30 प्रो में पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप सर्कुलर मॉड्यूल में है। भी दी गई है।

Redmi K30 Pro होगा 24 मार्च को लॉन्च, Redmi K30 Pro Zoom Edition को भी लाने की है तैयारी

Redmi K30 Pro के लॉन्च की तारीख का खुलासा Weibo पोस्ट से

ख़ास बातें
  • Redmi K30 Pro फोन मार्केट में Redmi K20 Pro के अपग्रेड के तौर पर आएगा
  • Redmi K30 Pro होगा पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस
  • रेडमी के30 प्रो के साथ लॉन्च हो सकता है Redmi K30 Pro Zoom Edition
विज्ञापन
Redmi K30 Pro के लॉन्च की तारीख से आखिरकार पर्दा उठ गया है। रेडमी ब्रांड का यह फोन 24 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने मंगलवार को चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। रेडमी सीरीज़ का यह फ्लैगशिप फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आने वाला है, इसकी पहले ही पुष्टि हो चुकी है। रेडमी के30 प्रो में पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। यह हार्डवेयर फीचर Redmi K20 Pro का भी हिस्सा है। रेडमी ने वीबो पोस्ट में टीज़र तस्वीर भी साझा की है, जिससे रेडमी के30 प्रो के बैक पैनल की झलक मिली है। कंपनी के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने Redmi K30 Pro Zoom Edition के होने की भी पुष्टि की है, जिसे रेडमी के30 प्रो के साथ ही लॉन्च किया जा सकता है।

वीबो पर Redmi के अधिकारिक हैंडल के जरिए एक तस्वीर साझा की गई है, जिसमें Redmi K30 Pro के लॉन्च की तारीख का ज़िक्र है। इस तस्वीर में दिख रहा है कि नया रेडमी हैंडसेट चीन में 24 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि पहले भी रेडमी के नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप फोन को मार्च के अंत तक लॉन्च किए जाने के दावे किए गए थे।

लॉन्च की तारीख ऐलान करने के अलावा Redmi के अकाउंट से एक और टीज़र तस्वीर साझा की गई है। इस तस्वीर से हमें रेडमी के30 प्रो के बैक पैनल की झलक मिलती है। फोन का क्वाड रियर कैमरा सेटअप सर्कुलर मॉड्यूल में है, जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। फोन के बैक पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश और टॉप पर ग्लास प्रोटेक्शन देखा जा सकता है। इसके अलावा फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और इंफ्रारेड (IR) ब्लास्टर की मौज़ूदगी की पुष्टि होती है।

पुराने टीज़र से भी पुष्टि हुई थी कि रेडमी के30 प्रो पॉप-अप कैमरे के साथ आएगा। याद रहे कि Redmi K30 में पॉप-अप कैमरा की जगह डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा दिया गया है। हालांकि, Redmi K20 और Redmi K20 Pro को बीते साल मई महीने में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल के साथ लॉन्च किया गया था।

रेडमी के30 प्रो के अलावा कंपनी Redmi K30 Pro Zoom Edition पर भी काम कर रही है। इस महीने की शुरुआत में MIUI 11 बिल्ड से नए फोन की तरफ इशारा मिला था। इसके बारे में XDA Developers द्वारा बताया गया था। अब रेडमी के चीफ लू विबिंग के वीबो पोस्ट से इस फोन की पुष्टि कर दी है।

विबिंग के वीबो पोस्ट के अनुवाद से पता चलता है कि उन्होंने एक नया स्मार्टफोन इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। पोस्ट से डिवाइस डिटेल्स से पता चलता है कि यह फोन कोई और नहीं, बल्कि रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन ही है।

रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन के नाम से ही साफ है कि यह बेहतरीन ज़ूम क्षमता के साथ आएगा। संभव है कि यह 50x ज़ूम सपोर्ट के साथ आने वाला Xiaomi हैंडसेट हो जिसके बारे में बीते साल MIUI 11 कैमरा ऐप से इशारा मिला था।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • कमियां
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Smooth, lag-free performance
  • Appealing design
  • Great battery life
  • कमियां
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Quite slippery
  • No expandable storage
  • Slow front camera pop-up mechanism
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  11. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »