Redmi K20 Pro और POCO X3 Pro को मिला MIUI 12.5 अपडेट

आपको बता दें, रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन को Android 9.0 Pie आधारित MIUI 10 के साथ पेश किया गया था। हालांकि, बाद में इसे एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 अपडेट पेश किया गया। पिछले साल इसे MIUI 12 अपडेट प्राप्त हुआ था।

Redmi K20 Pro और POCO X3 Pro को मिला MIUI 12.5 अपडेट
ख़ास बातें
  • Redmi K20 Pro अपडेट का बिल्ड नंबर V12.5.4.0.RFKCNXM है
  • रेडमी के20 प्रो को Android 9.0 Pie आधारित MIUI 10 के साथ पेश किया गया था
  • चुनिंदा यूज़र्स के लिए रोलआउट हुआ है अपडेट
विज्ञापन
Redmi K20 Pro और POCO X3 Pro स्मार्टफोन्स को Android 11 आधारित MIUI 12.5 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। हालांकि, रेडमी के30 प्रो स्मार्टफोन को यह लेटेस्ट अपडेट चीन में प्राप्त हुआ है, जबकि पोको एक्स3 प्रो के इस अपडेट को यूरोप में रोलआउट किया गया है। दोनों ही अपडेट्स को चुनिंदा यूज़र्स के लिए बैच में ज़ारी किया गया है, जिसका मतलब यह है कि सभी यूज़र्स तक इस अपडेट को पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। हालांकि, जैसे ही यह पुख्ता हो जाएगा कि अपडेट में किसी प्रकार का गंभीर बग मौजूद नहीं है, वैसे ही इसे धीरे-धीरे करके सभी यूज़र्स तक पहुंचा दिया जाएगा।

Redmi K20 Pro के MIUI 12.5 अपडेट का बिल्ड नंबर V12.5.4.0.RFKCNXM है। वहीं, POCO X3 Pro फोन के MIUI 12.5 अपडेट का बिल्ड नंबर V12.5.4.0.RFKCNXM है। जैसे कि हमने बताया रेडमी के20 प्रो का अपडेट चीन में पेश किया गया है, वहीं पोको एक्स3 प्रो का अपडेट यूरोप में उपलब्ध है। फिलहाल यह अपडेट 'स्टेबल बीटा' में ज़ारी किया गया है, जिसका मतलब यह है कि फिलहाल इस अपडेट को चुनिंदा यूज़र्स तक बैच मैनर में रोलआउट किया जाएगा। हालांकि, जैसे ही यह पुख्ता हो जाएगा कि अपडेट में किसी प्रकार का गंभीर बग मौजूद नहीं है, वैसे ही इसे धीरे-धीरे करके सभी यूज़र्स तक पहुंचा दिया जाएगा।

आपको बता दें, रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन को Android 9.0 Pie आधारित MIUI 10 के साथ पेश किया गया था। हालांकि, बाद में इसे एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 अपडेट पेश किया गया। पिछले साल इसे MIUI 12 अपडेट प्राप्त हुआ था। वहीं, अब इसे एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 प्राप्त हो गया है।

पोको एक्स3 प्रो की बात करें, तो इस फोन को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था, जो कि Android 11 पर आधारित MIUI 12 के साथ आया था। वहीं अब इसे भी MIUI 12.5 अपडेट प्राप्त होगा।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • कमियां
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance in benchmarks
  • IP53 rating
  • Good battery life
  • 120Hz display
  • कमियां
  • Average camera quality
  • Bulky and heavy
  • Promotional content in MIUI 12
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5160 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K20 Pro, POCO X3 Pro, update
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »