Redmi K30 5G Speed Edition होगा 11 मई को लॉन्च, कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

रेडमी के30 5जी स्पीड एडिशन फोन 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 5जी कनेक्टिविटी के साथ लिस्ट है। अंत में इस फोन का डाइमेंशन 165.3x76.6x8.76एमएम के साथ भार 209 ग्राम होगा।

Redmi K30 5G Speed Edition होगा 11 मई को लॉन्च, कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

Redmi K30 5G Speed Edition की कीमत का खुलासा अभी नहीं

ख़ास बातें
  • Redmi K30 5G Speed Edition डुलअ सेल्फी कैमरा के साथ आएगा
  • रेडमी के30 5जी स्पीड एडिशन में मौजूद होगा क्वालकॉम प्रोसेसर
  • Redmi K30 और Redmi K30 5G में भी मौजूद थे दो सेल्फी कैमरे
विज्ञापन
Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने पिछले साल चीन में Redmi K30 के साथ Redmi K30 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने इस साल मार्च में इस फोन के Pro वेरिएंट और Redmi K30 Pro 5G Zoom Edition से पर्दा उठाया। अब एक बार फिर Redmi एक नए एडिशन के साथ दस्तक देने वाली है। जी हां, रेडमी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo अकाउंट पर ऐलान किया कि वह K30 परिवार के एक और नए सदस्य को पेश करने वाली है। इस स्मार्टफोन का नाम होगा Redmi K30 5G Speed Edition। कंपनी ने इस ऐलान के साथ इसके लॉन्च की तारीख का भी खुलासा किया, यह स्मार्टफोन चीन में 11 मई को लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, इसके साथ यह आगामी स्मार्टफोन ई-रिटेल वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ है, जहां से इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई है। लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 6 जीबी रैम के साथ आएगा। रेडमी के30 5जी स्पीड एडिशन की कीमत क्या होगी? इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Redmi के Weibo अकाउंट पर साझा पोस्ट में देखा जा सकता है कि Redmi K30 5G Speed Edition में डुअल सेल्फी कैमरा दिए गए हैं। जो कि पिछले साल चीन में लॉन्च हुए Redmi K30 और Redmi K30 5G में भी मौजूद थे। हालांकि, रेडमी के30 5जी स्पीड एडिशन का फ्रंट कैमरा कितने मेगापिक्सल का होगा? इस बारे में कोई जानकारी शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी द्वारा नहीं दी गई है। पिछले वर्ज़न की बात करें, तो रेडमी के30 और के30 5जी स्मार्टफोन में मौजूद दो सेल्फी कैमरे 20 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के थे।

इसके अलावा, इस पोस्ट में यह जानकारी साझा की गई है कि रेडमी के30 5जी स्पीड एडिशन स्मार्टफोन 11 मई को लॉन्च किया जाएगा।
 

Redmi K30 5G Speed Edition specifications

वेबसाइट से खुलासा होता है कि यह आगामी फोन डुअल-सिम को सपोर्ट करेगा। इसमें 6.67 इंच के डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट होगा। लिस्टिंग के अनुसार, रेडमी के30 5जी स्पीड एडिशन में क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मौजूद होगी। वेबसाइट पर भी जानकारी मिली है कि इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मौजूद होगा। वेबसाइट के मुताबिक, इस फोन का सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा और तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का। हालांकि, प्राइमरी और चौथे कैमरे की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 


कनेक्टिविटी की बात करें, तो वेबसाइट में रेडमी के30 5जी स्पीड एडिशन फोन 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 5जी कनेक्टिविटी के साथ लिस्ट है। अंत में इस फोन का डाइमेंशन 165.3x76.6x8.76एमएम के साथ भार 209 ग्राम होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  10. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »