7,500mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Red Magic 11 Pro

इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच BOE X10 फुल HD+ (1,216 × 2,688 पिक्सल्स) डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

7,500mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Red Magic 11 Pro

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon Elite Gen 5 है
  • Red Magic 11 Pro में 7,500mAh की बैटरी दी गई है
  • इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D फिंगरप्रिेंट सेंसर है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Red Magic के Red Magic 11 Pro को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Red Magic 11 Pro में 7,500 mAh की बैटरी है। हालांकि, चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के वेरिएंट में 8,000 mAh की बैटरी दी गई थी। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon Elite Gen 5 है। 

Red Magic 11 Pro का प्राइस, उपलब्धता

इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 699 डॉलर (लगभग 62,000 रुपये), 16 GB + 512 GB वेरिएंट का 799 डॉलर (लगभग 70,900 रुपये) और 24 GB + 1 TB वेरिएंट का 999 डॉलर (लगभग 88,700 रुपये) का है। इसे Transparent Silver Subzero, Transparent Black Nightfreeze और Matte Black Cryo कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Red Magic 11 Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच BOE X10 फुल HD+ (1,216 × 2,688 पिक्सल्स) डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। डुअल सिम वाले Red Magic 11 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में हीट को कम रखने के लिए AquaCore Cooling सिस्टम है। Red Magic 11 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D फिंगरप्रिेंट सेंसर दिया गया है। 

Red Magic 11 Pro की 7,500 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग और 80 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, Wi-Fi, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कम्पास, गायरोस्कोप, एंबिएंट लाइट सेंसर, इंफ्रारेड सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »