इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल्स में सबसे अधिक मार्केट शेयर वाली इस कंपनी ने मॉनिटर्स, प्रोजेक्टर्स, गेमिंग डिस्प्ले और LED सॉल्यूशंस के सेगमेंट्स में भी एक्सपैंशन किया है
हाल ही में कंपनी ने नॉन-टच पैनल्स की नई रेंज को पेश किया है
भारत में तेजी से बढ़ते डिस्प्ले और एजुकेशन टेक्नोलॉजी के मार्केट में ViewSonic की पोजिशन मजबूत हो रही है। इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल्स में सबसे अधिक मार्केट शेयर वाली इस कंपनी ने मॉनिटर्स, प्रोजेक्टर्स, गेमिंग डिस्प्ले और LED सॉल्यूशंस के सेगमेंट्स में भी एक्सपैंशन किया है। स्कूलों और कॉलेजों में क्लासरूम्स को स्मार्ट और टेक्नोलॉजी से जुड़े लर्निंग के एनवायरमेंट में बदलने में भी ViewSonic की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश के मार्केट में उभरते हुए ट्रेंड्स और कंपनी की स्ट्रैटेजी को लेकर Gadgets 360 ने ViewSonic के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) फॉर ऑडियो-विजुअल एंड EdTech सॉल्यूशंस, Muneer Ahmad के साथ बातचीत की है। प्रस्तुत हैं इसके मुख्य अंशः
प्रश्नः देश में पिछला वर्ष ViewSonic के लिए ग्रोथ, एक्सपैंशन और मार्केट में स्थिति के लिहाज से कैसा रहा है और आपने 2026 के लिए क्या बिजनेस और रेवेन्यू टारगेट तय किए हैं?
मैं यह नहीं कहूंगा कि पिछला वर्ष हमारे लिए ग्रोथ का था लेकिन यह हमारे लिए ठीक था। हमारे बिजनेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 2026 में हमें ग्रोथ के लिए बेहतर संभावना दिख रही है। इसके पीछे कई कारण हैं। हमारे प्रोडक्ट्स पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है। यह पिछली तिमाही में दिवाली के दौरान हुआ है और यह हमारे लिए अच्छा है। इससे बिजनेस में मदद मिलनी शुरू हो गई है। हमारा मानना है कि इसका असर आगामी तिमाहियों में ज्यादा दिखेगा।
इस वर्ष हमारे रेवेन्यू टारगेट पांच करोड़ डॉलर का है, जो लगभग 500 करोड़ रुपये का होता है। देश में हम इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल्स में बिक्री के लिहाज से पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, हमने नॉन-टच पैनल्स की नई रेंज को पेश किया है और हमें इस सेगमेंट में अच्छी संभावना दिख रही है। पिछले वर्ष हमारे पोर्टफोलियो में DLED प्रोडक्ट्स को जोड़ा गया था। हमें उम्मीद है कि भविष्य में LED वीडियो वॉल्स से ग्रोथ का एक महत्वपूर्ण जरिया मिलेगा और हमें रेवेन्यू बढ़ाने का नया मौका मिलेगा।
प्रश्न: ViewSonic की इंटरनेशनल स्ट्रैटेजी में भारत कितना महत्वपूर्ण है और अगले दो-तीन वर्षों के लिए विशेषतौर पर होम एंटरटेनमेंट, डिस्प्ले और हायब्रिड वर्क कैटेगरी में ग्रोथ के लिए आपका क्या रोडमैप है?
भारत का ViewSonic की इंटरनेशनल स्ट्रैटेजी में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है और यह कई इंटरनेशनल कंपनियों के लिए भी एक प्रायरिटी मार्केट बन गया है। देश में तेजी से ग्रोथ हो रही है और यह दुनिया की टॉप पांच इकोनॉमी में पहले से शामिल है। हमारा माना है कि आगामी वर्षों में वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका की अमेरिका जैसी बड़ी इकोनॉमी से तुलना की जाएगी।
बिजनेस के नजरिए से, भारत में कई सेगमेंट में लंबी-अवधि में मौके हैं। केंद्र सरकार का मेक इन इंडिया पर जोर और सार्वजनिक क्षेत्र, विशेषतौर पर एजुकेशन में खर्च बोढ़ने से एक बहुत सकारात्मक माहौल बना है। इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल जैसी टेक्नोलॉजीज मॉडर्न क्लासरूम्स के लिए जरूरी बन रही हैं। इसके बावजूद विशेषतौर पर टियर दो, टियर तीन शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज इन्हें अपनाने के शुरुआती दौर में हैं। बहुत से इंस्टीट्यूशंस में डिजिटल लर्निंग टूल्स की कमी है। इससे हमें यह विश्वास मिला है कि एजुकेशन और डिस्प्ले सेगमेंट में डिमांड में बढ़ोतरी जारी रहेगी। इसके साथ ही होम एंटरटेनमें के लिए डिस्प्ले और हाइब्रिड वर्क सेटअप में दिलचस्पी बढ़ रही है।
प्रश्न: भारत के मार्केट में ViewSonic के लिए इंटरएक्टिव डिस्प्ले, मॉनिटर, प्रोजेक्टर, EdTech सॉल्यूशंस या इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में से कौन सी प्रोडक्ट कैटेगरीज ग्रोथ का अगला फेज लाएंगी?
देश में ग्रोथ के अगले फेज के लिए हमारा मुख्य फोकस LED वीडियो वॉल्स होगा। आगामी वर्षों में ViewSonic के लिए मॉनिटर्स और स्पेशिलाइज्ड प्रोजेक्टर्स भी ग्रोथ का महत्वपूर्ण जरिया होंगे। मॉनिटर्स हमारा कोर बिजनेस बने रहेंगे और हम इस कैटेगरी में अपनी पोजिशन को और मजबूत करेंगे। इसके अलावा प्रोजेक्टर्स, विशेषतौर पर होम-थिएटर सेगमेंट में, हमारे लिए ग्रोथ का एक महत्वपूर्ण मौका हैं। पिछले वर्ष हमने गेमिंग प्रोजेक्टर्स पेश किए थे, जो गेम्स के लिए नया यूज केस बने हैं। ये प्रोडक्ट्स Xbox सर्टिफाइड हैं और इनसे गेमर्स के बीच हमारी लोकप्रियता बढ़ी है।
प्रश्न: भारतीय कंज्यूमर्स से कौन से फीडबैक ने प्रोडक्ट अपग्रेड या नए लॉन्च पर सीधा असर डाला है और क्या भारत के लिए विशेष प्राइसिंग या वैल्यू-एडेड फीचर्स को आपने लागू किया है?
हाल के हमारे प्रोडक्ट अपग्रेड, विशेषतौर पर इंटरएक्टिव फ्लैग पैनल कैटेगरी के लिए भारत से मिले फीडबैक का महत्वपूर्ण योगदान है। भारतीय कस्टमर्स से एक बड़ी जरूरत EDLA सर्टिफाइड पैनल्स की थी, जिससे यूजर्स Google Play Store और पूरे गूगल इकोसिस्टम को एक्सेस कर सकें। इस फीडबैक के आधार पर, हमारे हेडक्वार्टर के साथ मिलकर हमने पैनल्स में EDLA सर्टिफिकेशन को शामिल किया है। इसके बाद अन्य रीजंस में भी इसे अपनाया गया है। इसी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के लिए डिमांड भी भारत से आई है। अमेरिका और यूरोप जैसे मार्केट्स एजुकेशन सेक्टर में AI से अभी भी बच रहे हैं।
प्रश्न: इस वर्ष ViewSonic कौन से नए प्रोडक्ट्स को पेश करेगी जिनसे इसकी ग्रोथ को बढ़ाने में मदद मिलेगी?
इस मार्केट में ViewSonic कई नए प्रोडक्ट्स पेश करेगी। जनवरी में हम इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल्स की AI के साथ इंटीग्रेटेड 0.1-2 सीरीज लॉन्च कर रहे हैं, ये 65”, 75”, 86” और 98” मॉडल्स में उपलब्ध होंगे। इस सीरीज का उद्देश्य क्लासरूम या बोर्डरूम को अधिक इंटरएक्टिव और एफिशिएंट बनाना है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा