• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • अब WhatsApp पर फ्री मिलेगी कानूनी सलाह, नहीं काटने होंगे वकीलों के चक्कर, न्याय सेतू चैटबॉट हुआ शुरू

अब WhatsApp पर फ्री मिलेगी कानूनी सलाह, नहीं काटने होंगे वकीलों के चक्कर, न्याय सेतू चैटबॉट हुआ शुरू

न्याय सेतू (Nyaya Setu) चैटबॉट को अब सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप पर पेश कर दिया है।

अब WhatsApp पर फ्री मिलेगी कानूनी सलाह, नहीं काटने होंगे वकीलों के चक्कर, न्याय सेतू चैटबॉट हुआ शुरू

Photo Credit: Unsplash/Tingey Injury Law Firm

न्याय सेतु चैटबॉट WhatsApp पर उपलब्ध हो गया है।

ख़ास बातें
  • न्याय सेतु चैटबॉट भारत में सभी WhatsApp यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है।
  • WhatsApp पर कानूनी सलाह के लिए 7217711814 नंबर पर मैसेज भेजने होगा।
  • न्याय सेतु डिजिटल पहल को भारत सरकार ने अगस्त 2024 में शुरू किया था।
विज्ञापन

भारत सरकार ने नए साल के मौके पर न्याय सेतू (Nyaya Setu) चैटबॉट को अब सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप पर पेश कर दिया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की। न्याय सेतु एक एआई चैटबॉट है, जो नागरिकों को मुफ्त में कानूनी सहायता प्रदान करता है। यह स्मार्ट प्लेटफॉर्म कानूनी सलाह के लिए आपको सीधे वकीलों से भी कनेक्ट करता है, जिससे हर नागरिक को समय पर सही गाइडेंस मिल पाए। आइए न्याय सेतू के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विधि एवं न्याय मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि अब कानूनी सहायता सिर्फ एक मैसेज की दूरी पर है! न्याय सेतु न्याय में आसानी को सीधे आपके WhatsApp पर लेकर आता है। नागरिकों को कानूनी सलाह और जानकारी पाने के लिए एक इंटीग्रेटेड इंटरफेस तक पहुंचने के लिए सिर्फ अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करना है। इस स्मार्ट नेविगेशन से सुनिश्चित होता है कि हर नागरिक के लिए प्रोफेशनल कानूनी सहायता हमेशा आसान हो।

न्याय सेतू क्या है?

न्याय सेतु एक डिजिटल पहल है, जिसे भारत सरकार द्वारा अगस्त 2024 में शुरू किया गया था। सरकार इसके जरिए कानूनी सहायता को आम नागरिकों तक आसानी से पहुंचाना चाहती है। इस सुविधा के जरिए नागरिकों को जटिल नौकरशाही प्रक्रियाओं में उलझने की जरूरत नहीं पड़ती है। WhatsApp के साथ डायरेक्ट इंटीग्रेशन से नागरिकों के लिए इस प्लेटफॉर्म से कानूनी सहायता पाना और भी आसान हुआ है। 

WhatsApp पर न्याय सेतु कैसे करें उपयोग:

  • न्याय सेतु चैटबॉट भारत में सभी WhatsApp यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है और यूजर्स एंड्रॉयड, आईओएस और वेब पर एक्सेस कर सकते हैं।
  • WhatsApp पर न्याय सेतु से कानूनी जानकारी या सलाह पाने के लिए आपको 7217711814 नंबर पर मैसेज भेजना होगा।
  • यह नंबर WhatsApp पर टेली-लॉ के तौर पर नजर आएगा और आपको कानूनी सलाह, कानूनी जानकारी और कानूनी सहायता के ऑप्शन प्रदान करेगा।
  • न्याय सेतु चैटबॉट पर सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा।
  • वेरिफिकेशन के बाद आप चैट में कानूनी सलाह पा सकते हैं।
  • इसके अलावा नागरिक अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई किए बिना भी न्याय सेतु WhatsApp चैटबॉट से कानूनी सहायता पा सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »