Oppo ने हाल ही में भारत में Oppo Reno 15 Pro Max लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला OnePlus 15 और Vivo X300 से हो रहा है।
Photo Credit: Oppo/Vivo/OnePlus
Oppo Reno 15 Pro Max vs Vivo X300 vs OnePlus 15
Oppo ने हाल ही में भारत में Oppo Reno 15 Pro Max लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला OnePlus 15 और Vivo X300 से हो रहा है। Oppo Reno 15 Pro Max में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर है। Vivo X300 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर से लैस है। जबकि OnePlus 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Oppo Reno 15 Pro Max, Vivo X300 और OnePlus 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कीमत और स्टोरेज
Oppo Reno 15 Pro Max के 12GB/512 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत NTD 24,990 (लगभग 71,500 रुपये) रुपये है। जबकि OnePlus 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये और 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। वहीं Vivo X300 के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 75,999 रुपये और12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 81,999 रुपये है।
डिस्प्ले
Oppo Reno 15 Pro Max में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुलएचडी प्लस रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि OnePlus 15 में 6.78 इंच की FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल, 1-165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Vivo X300 में 6.31 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1216×2640 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है।
प्रोसेसर
Oppo Reno 15 Pro Max में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर मिलता है। वहीं OnePlus 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo X300 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर से लैस है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Oppo Reno 15 Pro Max एंड्रॉयड 16 बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। जबकि OnePlus 15 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Color OS 16 पर काम करता है। वहीं Vivo X300 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप
OnePlus 15 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा आता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Vivo X300 के रियर में X300 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का HPB प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का JN1 वाइड एंगल कैमरा और OIS सपोर्ट और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का LYT-602 टेलीफोटो कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी विकल्प
Oppo Reno 15 Pro Max में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5जी, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। जबकि OnePlus 15 में 5जी, वाई-फाई, NFC, ब्लूटूथ 5.4 और जीपीएस सपोर्ट है। वहीं Vivo X300 में 5G, 4G, ब्लूटूथ 6, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
डाइमेंशन
Oppo Reno 15 Pro Max की लंबाई 161.26 मिमी, चौड़ाई 76.46 मिमी, मोटाई 7.65 मिमी और वजन 205 ग्राम है।जबकि OnePlus 15 की लंबाई 161.42 मिमी, चौड़ाई 76.67 मिमी, मोटाई 8.10 मिमी और वजन 211 ग्राम है। वहीं Vivo X300 की लंबाई 150.57 मिमी, चौड़ाई 71.92 मिमी, मोटाई 7.95 मिमी और वजन 190 ग्राम है। जबकि
बैटरी बैकअप
Oppo Reno 15 Pro Max में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus 15 में 7300mAh की बैटरी आती है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Vivo X300 में 6040mAh की बैटरी मिलती है जो कि 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Oppo Reno 15 Pro Max के 12GB/512 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत NTD 24,990 (लगभग 71,500 रुपये) रुपये है।
OnePlus 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये और 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है।
Vivo X300 के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 75,999 रुपये और12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 81,999 रुपये है।
Oppo Reno 15 Pro Max में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर मिलता है।
OnePlus 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।
Vivo X300 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर से लैस है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें