Realme P4 Series

Realme P4 Series - ख़बरें

  • नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
    Realme ने अपने P4 Series के कई स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी की ओर से पार्टनर्स को भेजे गए नोटिस के मुताबिक P4x 5G, P4 Power 5G, P4 Lite 4G, P4 Lite 5G और P4R 5G के कुल 14 वेरिएंट अब महंगे हो गए हैं। इनकी कीमत में 1,000 से 3,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है और नई कीमतें 27 अगस्त 2026 से लागू हैं। कंपनी ने बढ़ोतरी की वजह मेमोरी, चिपसेट और स्मार्टफोन इकोसिस्टम की बढ़ती लागत बताई है। सबसे ज्यादा 3,000 रुपये की बढ़ोतरी P4x 5G के 8GB+128GB और P4 Power 5G के तीनों वेरिएंट में हुई है।
  • Realme भारत में लॉन्च करने वाला है P4 Lite 5G, 'बजट' फोन के टीजर में दिखाई दिया डिजाइन
    Realme ने भारत में Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन को टीज किया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी जल्द ही P सीरीज में नया 5G डिवाइस लॉन्च कर सकती है। सामने आए टीजर से फोन के रियर डिजाइन की झलक मिली है, जिसमें मल्टी कैमरा सेटअप दिखाई देता है। फिलहाल कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशन्स या लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Realme P4 Lite 4G का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 15,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में आ सकता है।
  • Realme P4 Lite 4G भारत में लॉन्च: जानें 6300mAh बैटरी और Pulse Light डिजाइन वाले बजट फोन की कीमत
    Realme ने भारत में P4 Lite 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है और ऑफर के साथ प्रभावी कीमत 7,999 रुपये तक जाती है। फोन में 6.67 इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T7250 प्रोसेसर और 6300mAh बैटरी दी गई है। यह Android 15 बेस्ड realme UI 6.0 पर चलता है। कंपनी के मुताबिक इसमें IP54 रेटिंग, Pulse Light डिजाइन और 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बिक्री 24 फरवरी से Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।
  • 10000mAh बैटरी वाला नया फोन Realme Power जल्द हो सकता है लॉन्च!
    Realme की ओर से हाल ही में Realme P4 Power को मार्केट में लॉन्च किया गया था। कंपनी का यह फोन सेग्मेंट की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आता है। Realme P4 Power में 10001mAh की बैटरी मिलती है जो सेग्मेंट के अन्य किसी फोन में नहीं मिलती है। अब कंपनी इसी फोन को चीनी मार्केट में लॉन्च करने जा रही है।
  • Realme P4 सीरीज अगले सप्ताह होगी भारत में लॉन्च, 7,000mAh की होगी बैटरी
    Realme P4 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G दिया जाएगा। इसमें एक अलग Pixelworks चिप होगा। Realme P4 5G में 6.77 इंच HyperGlow AMOLED डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 4,500 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी।
  • Realme P4 Series जल्द होगी भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
    Realme का P3 Pro 5G का देश में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 3 के साथ पहले स्मार्टफोन के तौर पर प्रचार किया गया है। हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Realme का एक नया स्मार्टफोन मॉडल नंबर - RMX5116 के साथ दिखा था। यह कंपनी का P4 Pro 5G हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर चिपसेट दिख रहा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »