Realme GT 8 सीरीज में होगा 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा

इस स्मार्टफोन सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.6 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में लगभग 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है

Realme GT 8 सीरीज में होगा 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा

इन स्मार्टफोन्स में नेक्स्ट-जेनरेशन Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Realme GT 8 और GT 8 Pro शामिल हो सकते हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में 2K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • हाल ही में Realme ने 15,000 mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन पेश किया था
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की GT 8 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी है। यह पिछले वर्ष पेश की गई Realme GT 7 सीरीज की जगह लेगी। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite 2 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Realme GT 8 और GT 8 Pro शामिल हो सकते हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने Realme GT 8 सीरीज के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इन स्मार्टफोन्स में 2K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। Realme GT 8 सीरीज में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि इन स्मार्टफोन्स में नेक्स्ट-जेनरेशन Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट हो सकता है। ऐसा बताया गया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए Realme एक कैमरा ब्रांड के साथ टाई-अप कर रही है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में Realme GT 8 में 6.6 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में लगभग 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में लगभग 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। हाल ही में Realme के वाइस प्रेसिडेंट,  Chase Xu ने  GT 8 का टीजर दिया था। इस स्मार्टफोन को अक्टूबर में GT 8 Pro के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ये Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स हो सकते हैं। 

हाल ही में Realme ने 15,000 mAh की दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन पेश किया था। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन 50 घंटे का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकता है। इसमें अन्य डिवाइसेज की रिवर्स चार्जिंग को भी फीचर दिया गया है। Realme के वाइस प्रेसिडेंट, Chase Xu ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के कारण यूजर्स सिंगल चार्ज में 25 मूवीज तक देखी जा सकती है। कंपनी ने Chill Fan हैंडसेट भी पेश किया है जिससे हेवी गेमप्ले के दौरान हीट को घटाने में आसानी होती है। कंपनी ने इसका एक पोर्टेबल पावर स्टेशन के तौर पर भी प्रचार किया है जिसका इस्तेमाल एक वायर्ड कनेक्शन के जरिए स्मार्टफोन्स या वियरेबल्स जैसे अन्य डिवाइसेज को चार्ज करने के लिए हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »