• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme ने पेश किया 15,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन, सिंगल चार्ज में देख सकते हैं 25 मूवीज

Realme ने पेश किया 15,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन, सिंगल चार्ज में देख सकते हैं 25 मूवीज

चीन में आयोजित Realme 828 Fan Festival के दौरान कंपनी ने 15,000 mAh की बैटरी कैपेसिटी वाला स्मार्टफोन प्रदर्शित किया है

Realme ने पेश किया 15,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन, सिंगल चार्ज में देख सकते हैं 25 मूवीज

इसमें 6.7 इंच डिस्प्ले दिया गया है

ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन 50 घंटे का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकता है
  • इसमें अन्य डिवाइसेज की रिवर्स चार्जिंग को भी फीचर दिया गया है
  • कंपनी ने Chill Fan हैंडसेट भी पेश किया है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने 15,000 mAh की दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन 50 घंटे का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकता है। इसमें अन्य डिवाइसेज की रिवर्स चार्जिंग को भी फीचर दिया गया है। कंपनी ने Chill Fan हैंडसेट भी पेश किया है जिससे हेवी गेमप्ले के दौरान हीट को घटाने में आसानी होती है। 

चीन में आयोजित Realme 828 Fan Festival के दौरान कंपनी ने 15,000 mAh की बैटरी कैपेसिटी वाला स्मार्टफोन प्रदर्शित किया है। कंपनी ने इसका एक पोर्टेबल पावर स्टेशन के तौर पर भी प्रचार किया है जिसका इस्तेमाल एक वायर्ड कनेक्शन के जरिए स्मार्टफोन्स या वियरेबल्स जैसे अन्य डिवाइसेज को चार्ज करने के लिए हो सकता है। Realme के वाइस प्रेसिडेंट, Chase Xu ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के कारण यूजर्स सिंगल चार्ज में 25 मूवीज तक देख सकते हैं। कंपनी का यह स्मार्टफोन सिंगल चार्ज में 18 घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग, 30 घंटे तक की गेमिंग और छह दिन तक का सामान्य इस्तेमाल दे सकता है। 

हालांकि, इस स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर कुछ लीक में बताया गया है कि यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया जा सकता है। इसमें 12 GB तक का RAM और 256 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। इसके RAM को वर्चुअल तरीके से 12 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर - PKP110 है। Realme के इस कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन के अबाउट पेज पर बताया गया है कि इसमें 6.7 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसकी टीजर इमेजेज में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिख रहा है। इन इमेजेज में यह स्मार्टफोन सिल्वर कलर में दिख रहा है। इसके रियर पैनल पर 15,000 mAh लिखा है। 

इसके साथ ही Realme Chill फोन भी पेश किया गया है। इसमें बिल्ट-इन कूलिंग फैन दिया है। इसके टीजर वीडियो में इस स्मार्टफोन के दाएं फ्रेम में वेंट ग्रिल दिख रही है जिससे हवा बाहर निकल सकती है। कंपनी ने बताया है कि इस कूलिंग सिस्टम से यह स्मार्टफोन 6 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा रहता है। इससी कैमरा यूनिट Realme GT 7T के समान है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »