Realme GT Neo 5 Pro में हो सकता है 6.74 इंच OLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

Realme GT Neo 5 Pro में हो सकता है 6.74 इंच OLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा

इसमें Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट 16 GB के LPDDR4x RAM के साथ दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 5 Pro में 512 GB तक स्टोरेज मिल सकती है
  • यह स्मार्टफोन 100 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है
  • इसमें 6.74 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ मिल सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने इस वर्ष की शुरुआत में चीन में Realme GT Neo 5 और Realme GT Neo 5 SE को लॉन्च किया था। कंपनी के एक नए स्मार्टफोन Realme GT Neo 5 Pro को डिवेलप करने की संभावना है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने Weibo पर बताया है कि इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट 16 GB के LPDDR4x RAM के साथ दिया जा सकता है। Realme GT Neo 5 में 512 GB तक स्टोरेज मिल सकती है। यह स्मार्टफोन 100 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। 

हाल ही में कंपनी ने भारत में Narzo N55 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह MediaTek Helio G88 SoC के साथ कंपनी का पहला N सीरीज Narzo स्मार्टफोन है। यह 4GB + 64GB और 6GB + 128GB के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा, जिनके प्राइसेज क्रमशः 10,999 रुपये और 12,999 रुपये हैं। इसे प्राइम ब्लू और प्राइम ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन में Mini Capsule फीचर भी है जिससे चार्जिंग और डेटा के इस्तेमाल जैसे नोटिफिकेशन मिलेंगे। इसके फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है, जबकि रियर में दो बड़े कैमरा मॉड्यूल हैं। 

इसका 6.72 इंच IPS LCD पैनल फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 90 Hz का रिफ्रेश रेट देता है। इसके हुड के नीचे MediaTek Helio G88 SoC है जिसके साथ 6 GB तक LPDDR4X RAM और 128 GB की UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन का मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है औऱ इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।  इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android 13 OS पर बेस्ड Realme UI पर चलता है। इसमें साइड पर फिंगप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में चार्जिंग के लिए इसमें USB Type C पोर्ट है। पिछले कुछ वर्षों में देश में प्रीमियम स्मार्टफोन की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में सैमसंग और एपल जैसी कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी है। चीन की शाओमी, Realme और जैसी कंपनियों की भी मजबूत स्थिति है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1240x2722 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »