Realme 11 Pro सीरीज का 8 जून को भारत में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का कैमरा

कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को इस महीने की शुरुआत में Realme 11 के साथ चीन में पेश किया गया था।

Realme 11 Pro सीरीज का 8 जून को भारत में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का कैमरा

इन स्मार्टफोन्स में 6.7 इंच कर्व्ड डिस्प्ले और 1 TB तक की इंटरनल स्टोरेज है

ख़ास बातें
  • इनमें 5,000 mAh की बैटरी दी गई है
  • इन स्मार्टफोन्स के लिए Flipkart पर एक लैंडिंग पेज बनाया गया है
  • कंपनी ने चीन में इन स्मार्टफोन्स को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme के नए स्मार्टफोन्स Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ को 8 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स को इस महीने की शुरुआत में Realme 11 के साथ चीन में पेश किया गया था। Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ में MediaTek Dimensity चिपसेट दिया गया है। 

इन स्मार्टफोन्स में 6.7 इंच कर्व्ड डिस्प्ले और 1 TB तक की इंटरनल स्टोरेज है। इनमें 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने ट्विटर पर एक पोस्ट में बताया है कि Realme 11 Pro सीरीज को भारत में 8 जून को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के लिए Flipkart पर एक लैंडिंग पेज पर भी यह जानकारी दी गई है। हालांकि, इस लैंडिंग पेज पर इनके स्पेसिफिकेशंस को नहीं बताया गया है। 

Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

कंपनी ने चीन में इन स्मार्टफोन्स को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था। इनमें डुअल सिम (नैनो) है और ये एंड्रॉयड 13 बेस्ड Realme UI 4.0 पर चलते हैं। इनमें 6.7 इंच फुल HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। ये 6 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity के साथ हैं और इनमें 12 GB का RAM दिया गया है। Realme 11 Pro में OIS के साथ 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। Realme 11 Pro+ में 200 मेगापिक्सल का  Samsung HP3 सेंसर और  f/1.69 का अपार्चर है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इनमें क्रमशः 16 मेगापिक्सल और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 

इनमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर है। Realme 11 Pro को चीन में 512 GB तक स्टोरेज और Realme 11 Pro+ को 1 TB तक की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में 5,000 mAh की बैटरी है जो 67 W और 100 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में कंपनी ने भारत में Realme Narzo N53 को लॉन्च किया था। Realme का यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Unisoc T612 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent in-hand feel
  • Brilliant display
  • Good performance
  • Long battery life, fast charging
  • Good front camera
  • कमियां
  • Bloated software with ads
  • Rear cameras need better optimisation
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »