128GB स्टोरेज के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है Realme C33 का नया वेरिएंट

यह हैंडसेट कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर मॉडल नंबर RMX3627 के साथ दिखा है। इनमें Geekbenck शामिल है

128GB स्टोरेज के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है Realme C33 का नया वेरिएंट

यह Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा

ख़ास बातें
  • कंपनी की योजना जल्द ही इस स्मार्टफोन का 128GB वेरिएंट लॉन्च करने की है
  • यह हैंडसेट कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर मॉडल नंबर RMX3627 के साथ दिखा है
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 10 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर Realme ने पिछले वर्ष भारत में अफोर्डेबल प्राइस वाला Realme C33 हैंडसेट लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन 3 GB + 32 GB और 4 GB + 64 GB RAM और स्टोरेज ऑप्शंस में उपलब्ध है। कंपनी की योजना जल्द ही इस स्मार्टफोन का 128GB वाला वेरिएंट लॉन्च करने की है। 

यह हैंडसेट कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर मॉडल नंबर RMX3627 के साथ दिखा है। इनमें Geekbenck भी शामिल है। Geekbench 5 बेंचमार्क की डेटाबेस लिस्टिंग के अनुसार, Realme C33 का सिंगल-कोर स्कोर 274 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर 1,269 प्वाइंट्स का है। लिस्टिंग से यह पता चल रहा है कि इसमें 1.82 GHz की पीक फ्रीक्वेंसी के साथ ऑक्टकोर प्रोसेसर होगा। यह Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। 

Realme C33 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले और 20:9 की आस्पेक्ट रेशो होगी। इसमें 64GB तक की इंटरनल स्टोरेज होगी जिसे एक माइक्रोSD कार्ड के साथ बढ़ाया जा सकेगा। Realme C33 में डुअल रियर कैमरा सेटअप 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ है। इसका 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए अच्छा है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 10 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें USB-C, 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth और GPS जैसे कनेक्टिविटी के ऑप्शंस हैं। यह तीन कलर्स में उपलब्ध है। 

Realme के GT Neo5 1 TB वेरिएंट को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसकी सभी यूनिट्स बिक गई हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को हाल ही में चीन में लॉन्च किया था। इसे सबसे अधिक बिकने वाला Android 1TB स्मार्टफोन बताया जा रहा है। कंपनी के डायरेक्टर, Song Qi ने बताया कि इस स्मार्टफोन की सप्लाई कम नहीं थी, बल्कि इसकी डिमांड अनुमान से अधिक रही है। यह स्मार्टफोन परफॉर्मेंस और कुछ अन्य मापदंडों पर बेहतर है। इसमें Snapdragon 8+ चिप है। हाई फ्रेम रेट्स और पावर की कम खपत के साथ गेमिंग का यह अच्छा एक्सपीरिएंस देता है। इसका फ्रंट डिजाइन सामान्य है लेकिन रियर में एक बड़ा कैमरा दिया गया। इसमें कैमरा सिस्टम के दायीं ओर एक ट्रांसपेरेंट विंडो और LED लाइटिंग है।  Realme GT Neo5 कंपनी के  Whirlwind मेमोरी इंजन से लैस है जो 45 तक बैकग्राउंड एप्लिकेशंस को एक साथ चला सकता है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1240x2722 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Display, Realme, Market, Camera, Sale, Battery, Sensor, China, Price
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »