5,500mAh बैटरी के साथ आएगा Realme का नया स्मार्टफोन, जानें सबकुछ

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक नई लीक के मुताबिक, ब्रांड अब एक हाई-परफॉरमेंस मिड-रेंज फोन लेकर आने की तैयारी कर रहा है। अभी यह साफ नहीं है कि फोन Realme 10 सीरीज में आएगा या यह GT ब्रांडेड फोन होगा। 

5,500mAh बैटरी के साथ आएगा Realme का नया स्मार्टफोन, जानें सबकुछ

Realme 10 Pro 5G

ख़ास बातें
  • Realme मिड-रेंज फोन में 2,750mAh सेल्स मौजूद होंगे।
  • Realme ने कई Realme 10 ब्रांडेड फोन्स लॉन्च किए हैं।
  • Realme GT 3 Pro स्नैपड्रगन 8 जनरेशन 2 शायद GT Neo 5 के बाद आ सकता है।
विज्ञापन
Realme ने कई Realme 10 ब्रांडेड फोन्स लॉन्च किए हैं, जिसमें रियलमी 10, रियलमी 10 एस, रियलमी 10 प्रो और रियलमी 10 प्रो प्लस शामिल हैं। हाल ही में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक नई लीक के मुताबिक, ब्रांड अब एक हाई-परफॉरमेंस मिड-रेंज फोन लेकर आने की तैयारी कर रहा है। अभी यह साफ नहीं है कि फोन Realme 10 सीरीज में आएगा या यह GT ब्रांडेड फोन होगा। 

टिपस्टर के अनुसार, आने वाले Realme मिड-रेंज फोन में 2,750mAh सेल्स मौजूद होंगे। मतलब यह है कि फोन 5500mAh बैटरी के साथ आता है। यह डिवाइस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा, लेकिन कितने वॉट का सपोर्ट होगा, इसका अभी पता नहीं है। उम्मीद है कि आगे आने वाली रिपोर्ट्स में इससे जुड़ी जानकारी के बारे में अधिक पता चलेगा। 

चीन के सभी बड़े ब्रांड्स ने स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 पॉवर्ड स्मार्टफोन्स अपने होम मार्केट में लॉन्च किए हैं। हालांकि, रियलमी का अभी भी  SD8G2 फोन लॉन्च करना बाकि है। अगले महीने, कंपनी Realme G Neo 5 को पेश करेगी। इसमें 240W की फास्ट चार्जिंग देखने को मिलेगी। 

हालांकि, ऐसे कोई पुख्ता लक्स मौजूद नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि Realme GT 3 Pro स्नैपड्रगन 8 जनरेशन 2 शायद GT Neo 5 के बाद आ सकता है। बेनाम  रियलमी फोन जो 5,500mAh बैटरी के साथ आएगा, GT Neo 5 के बाद लॉन्च हो सकता है। इसके बारे में अधिक जानकारी आने का इंतजार है। 

जहां तक बात रही GT Neo 5 की, यह दो बैटरी वैरिएंट्स जैसे कि 4,600mAh के साथ 240W चार्जिंग और 5,000mAh बैटरी के साथ 150W चार्जिंग के साथ आ सकता है। दोनों वेरिएंट्स में 6.74-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 प्लस जनरेशन 1 चिपसेट, LPDDR5 रैम, UFS 3.1 स्टोरेज, एंड्राइड 13 ओएस, रियलमी UI 4.0, 16MP प्राइमरी कैमरा और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा कैमरा आ सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme, Realme GT 3 Pro, Realme Price, Realme Specifications
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »