50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Realme 16T 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
Realme ने भारत Realme 16T 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Realme 16T 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। इस फोन की प्री सेल आज से लेकर 26 मई तक चलेगी। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 27 मई उपलब्ध होगा। यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, रियलमी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।