Realme 16x जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग

आगामी स्मार्टफोन के लिए 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 6 GB + 256 GB का विकल्प हो सकता है। यह Realme 15x की जगह ले सकता है

Realme 16x जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Realme 15x की जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की वेबसाइट पर Realme 16x की लिस्टिंग हुई है
  • भारत में इस स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • पिछले वर्ष पेश किए गए Realme 15x की यह जगह ले सकता है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Realme का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Realme 16x के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह Realme 15x की जगह ले सकता है। Realme 16 सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ( BIS) की वेबसाइट पर Realme के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - RMX5270 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Realme 16x हो सकता है। इससे भारत में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। हालांकि, इस लिस्टिंग से Realme 16x के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। 

इस स्मार्टफोन के लिए 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 6 GB + 256 GB का विकल्प हो सकता है। भारत में पिछले वर्ष अक्टूबर में लॉन्च किए गए Realme 15X 5G में 6.8 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले (1,570 × 720 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 180 Hz के टच  सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 और Arm Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। 

Realme 15x की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Realme 15x में 7,000 mAh की बैटरी 60 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पिछले महीने लॉन्च किए गए Realme 16 5G में 6.57 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,372 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 4,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए DT Star D+ ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट और Mali-G57 MC2 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डु्अल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  5. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  6. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  7. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  8. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  9. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  10. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »