Realme 16 Pro में मिल सकती है फ्लैट OLED स्क्रीन, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Realme 16 Pro की 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 नवंबर 2025 15:15 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को RAM और स्टोरेज के 4 वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है
  • Realme 16 Pro में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है
  • यह भारत में जुलाई में लॉन्च किए गए Realme 15 Pro 5G की जगह लेगा

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है।  Realme 16 Pro की कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्टिंग हुई है। यह Realme 15 Pro 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन को RAM और स्टोरेज के चार वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

चीन की TENAA और MIIT सर्टिफिकेशन साइट्स पर Realme के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - RMX5121 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट स्क्रीन मिल सकती है। इसके रियर पैनल के ऊपर दाएं कोने में स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

इस लिस्टिंग से पता चला है कि Realme 16 Pro में 6.78 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Realme 16 Pro की 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। भारत में इस वर्ष जुलाई में लॉन्च किए गए Realme 15 Pro में 6.8-इंच फुल HD+ 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले  (2,800 × 1,280 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 7 Gen 4 का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। Realme 15 Pro की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  4. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  5. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  2. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  3. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  4. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  5. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  6. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  8. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  9. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.