इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का Realme 16 Pro जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह Realme 15 Pro की जगह लेगा। आगामी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Anvin ने बताया है कि Realme 16 Pro में RAM और स्टोरेज के चार विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसे गोल्ड, ग्रे और पर्पल कलर्स में लाया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7 पर चल सकता है।
इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Realme 16 Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Realme 16 Pro में 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।
Realme 15 Pro में 6.8-इंच फुल HD+ 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले (2,800 × 1,280 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस वर्ष जुलाई में भारत में यह स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। Realme 15 Pro की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके कैमरा 4K 60 fps को सपोर्ट करते हैं। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Realme 15 Pro की 7,000 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
'10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप