Oppo K13 Turbo सीरीज में मिलेगी RGB लाइटिंग और फैन, इस महीने लॉन्च

कंपनी की K13 Turbo सीरीज को 21 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। Oppo की ओर से दिए एक प्रमोशनल वीडियो में इस सीरीज के स्मार्टफोन का डिजाइन दिखाया गया है

Oppo K13 Turbo सीरीज में मिलेगी RGB लाइटिंग और फैन, इस महीने लॉन्च

इन स्मार्टफोन्स में गेमिंग के लिए फंक्शंस मिल सकते हैं

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज को 21 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • इसके नॉन-प्रो वेरिएंट में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट हो सकता है
  • इन स्मार्टफोन्स में गेमिंग के लिए फंक्शंस मिल सकते हैं
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की K13 Turbo सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में इस सीरीज के स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा के नीचे हीट को मैनेज करने के लिए एक कूलिंग फैन दिख रहा है। इस सीरीज के स्मार्टफोन के नॉन-प्रो वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8450 और Pro वेरिएंट में Snapdragon 8s Gen 4 हो सकता है।  

Oppo ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि K13 Turbo सीरीज  को 21 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से दिए एक प्रमोशनल वीडियो में इस सीरीज के स्मार्टफोन का डिजाइन दिखाया गया है। K13 Turbo सीरीज को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस वीडियो में K13 Turbo सीरीज के रियर में प्राइमरी कैमरा के नीचे एक टर्बो फैन और RGB लाइटिंग दिख रही है। इससे इन स्मार्टफोन्स के गेमिंग पर फोकस्ड होने का संकेत मिल रहा है। 

हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Oppo का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर PLE110 के साथ लिस्ट हुआ था। यह K13 Turbo सीरीज का एक स्मार्टफोन हो सकता है। इसे सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में 2,176 प्वाइंट और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में 6,618 प्वाइंट का स्कोर मिला है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलेगा। इसमें 16 GB तक RAM हो सकता है। 

पिछले महीने Oppo ने Reno 14F 5G को कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। डुअल-सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच फुल HD+ (1,080x2,372 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड कंपनी के ColorOS 15 पर चलता है। इसमें Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। Reno 14F 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  6. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  7. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  8. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  9. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  10. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »