Oppo की Find X9 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी, 7,000mAh से अधिक की होगी बैटरी

Oppo Find X9 में 6.59 इंच फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 सितंबर 2025 23:36 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Oppo Find X9 और Find X9 Pro शामिल हो सकते हैं
  • कंपनी इस स्मार्टफोन सीरीज में एक 'Ultra' वेरिएंट भी ला सकती है
  • हाल ही में Oppo ने अपनी A-सीरीज में Oppo A6 Pro को लॉन्च किया है

इस सीरीज के Find X9 Pro में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Find X9 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। पिछले कुछ सप्ताह में इन स्मार्टफोन्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज में  Oppo Find X9 और Find X9 Pro शामिल हो सकते हैं। कंपनी इसमें एक 'Ultra' वेरिएंट भी ला सकती है। 

Oppo के प्रोडक्ट मैनेजर, Zhou Yibao ने बताया है कि इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 7,025 mAh और Find X9 Pro में 7,500 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी के Find X8 में 5.630 mAh की बैटरी दी गई थी। Oppo की Find X9 सीरीज में Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 होगा। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में Apple के डिवाइसेज में मिलने वाले कुछ फीचर्स के लिए सपोर्ट मिलेगा। Zhou ने इसे AirPods 4 की Oppo के Find X9 के साथ पेयरिंग कर दिखाया है। 

Advertisement

हाल ही में Xpertpick ने एक रिपोर्ट में बताया था कि Oppo Find X9 में 6.59 इंच फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Find X9 में Hasselblad ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट कंपनी की Lumo Imaging टेक्नोलॉजी के साथ हो सकती है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Samsung JN9 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का  Samsung JN1 कैमरा हो सकता है। 

कंपनी के Find X9 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में Samsung के नए ISOCELL HP5 28 nm इमेजिंग सेंसर हो सकता है। ये दोनों स्मार्टफोन्स 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में Oppo ने अपनी A-सीरीज में Oppo A6 Pro को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.