Oppo का K13 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की होगी बैटरी

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 दिया जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाली रियर कैमरा यूनिट होगी

Oppo का K13 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की होगी बैटरी

इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाली रियर कैमरा यूनिट होगी

ख़ास बातें
  • इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाली रियर कैमरा यूनिट होगी
  • इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी
  • इसका प्राइस 20,000 रुपये से कम का होगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का K13 5G जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 दिया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। K13 5G में 7,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी।  

इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के बाद इंटरनेशनल मार्केट में लाया जाएगा। Oppo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि K13 5G को 21 अप्रैल को देश में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का प्राइस 20,000 रुपये से कम का होगा। फ्लिपकार्ट ने इसके लिए अपनी वेबसाइट पर एक अलग माइक्रोसाइट बनाई है जिस पर इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी जा रही है। 

K13 5G में 6.66 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 दिया जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाली रियर कैमरा यूनिट होगी। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलेगा। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 10 घंटे से अधिक की गेमिंग और 32 घंटे से अधिक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 6,000 mm sq ग्रेफाइट शीट और 5,700 mm sq लार्ज वेपर कूलिंग चैंबर दिया जाएगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। 

कंपनी के K12 में 6.7 इंच फुल HD+ (2,412 x 1,080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसकी 5,500 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Oppo ने बताया है कि भारत में K12 की बिक्री 20 लाख से अधिक यूनिट्स की हो गई है। पिछले वर्ष फ्लिपकार्ट की फेस्टिव सेल में यह सबसे अधिक बिकने वाले Android स्मार्टफोन्स में शामिल रहा है।  हाल ही में Oppo ने Find N5 फोल्डेबल स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया था। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट है। कंपनी का दावा है कि यह सबसे स्लिम फोल्डेबल स्मार्टफोन है। Find N5 को फोल्ड करने पर थिकनेस 8.93 mm है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »