Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, बेस मॉडल में मिलेगा Snapdragon चिपसेट

भारत में Oppo Reno 16 सीरीज को 2 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon और Flipkart पर Oppo Reno 16 सीरीज के लिए अलग माइक्रोसाइट बनाई गई हैं

Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, बेस मॉडल में मिलेगा Snapdragon चिपसेट

Photo Credit: Oppo

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी

ख़ास बातें
  • भारत में Oppo Reno 16 सीरीज को 2 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
  • इस सीरीज के बेस मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट होगा
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को भारत में इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Reno 16c शामिल होगा। हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले Oppo Reno 16 में Snapdragon 7 सीरीज का चिपसेट दिया जाएगा। 

चीन में पेश किए गए इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8550 Super का इस्तेमाल किया गया है। Oppo ने बताया है कि भारत में इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट की पीक क्लॉक स्पीड 2.8 GHz की है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन का CPU परफॉर्मेंस लगभग 27 प्रतिशत फास्ट होगा। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में 65 प्रतिशत तक बेहतर परफॉर्मेंस देगा। 

Oppo Reno 16 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ टूल्स दिए जाएंगे। इन टूल्स का इस्तेमाल एक अलग AI स्नैप की के जरिए किया जा सकेगा। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में Oppo Lock का फीचर भी मिलेगा, जिससे यूजर्स को रिमोट तरीके से स्मार्टफोन को लॉक करने का विकल्प मिलेगा। इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ Oppo Bubble एक्सेसरी भी पेश की जाएगी। यह स्मार्टफोन के रियर में मैग्नेटिक तरीके से अटैच होगी और सेकेंडरी 1.73 इंच AMOLED डिस्प्ले के तौर पर कार्य करेगी। 

भारत में Oppo Reno 16 सीरीज को 2 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon और Flipkart पर Oppo Reno 16 सीरीज के लिए अलग माइक्रोसाइट बनाई गई हैं। इन स्मार्टफोन्स को व्हाइट, पर्पल और वॉयलेट कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में HoloVerse 3D डिजाइन और फ्लोटिंग 3D ग्लिटर फिनिश होगी। Oppo Reno 16 में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलेगी। इसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पोट्रेट कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होगा। Oppo Reno 16c में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल के समान प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इन स्मार्टफोन्स में कैमरा यूनिट के साथ डुअल LED फ्लैश होगा। ये स्मार्टफोन्स 4K/60 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकेंगे। इन स्मार्टफोन्स में Dual-View Video और AI Remix Collage मिलेंगे। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.32 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 8550 सुपर
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6,700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1216x2640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tata Motors ने भारत में लॉन्च की Sierra EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, बेस मॉडल में मिलेगा Snapdragon चिपसेट
  4. mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
  5. Vivo X Fold 6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  6. दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
  7. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  10. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »