Oppo Reno 16c में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल के समान प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
Photo Credit: Oppo
इन स्मार्टफोन्स के लिए तीन कलर्स के विकल्प होंगे
चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Reno 16c शामिल होगा। इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा और इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। ये स्मार्टफोन्स 4K/60 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकेंगे। इन स्मार्टफोन्स के लिए तीन कलर्स के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ सेकेंडरी डिस्प्ले के तौर पर इस्तेमाल होने वाली Oppo Bubble एक्सेसरी को पेश किया जाएगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Oppo ने बताया है कि भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज को 2 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के बेस मॉडल में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पोट्रेट कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होगा।
Oppo Reno 16c में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल के समान प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इन स्मार्टफोन्स में कैमरा यूनिट के साथ डुअल LED फ्लैश होगा। ये स्मार्टफोन्स 4K/60 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकेंगे। इन स्मार्टफोन्स में Dual-View Video और AI Remix Collage मिलेंगे। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon और Flipkart पर Oppo Reno 16 सीरीज के लिए अलग माइक्रोसाइट बनाई गई हैं।
इन स्मार्टफोन्स को व्हाइट, पर्पल और वॉयलेट कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Oppo Reno 16 में HoloVerse 3D डिजाइन और फ्लोटिंग 3D ग्लिटर फिनिश होगी। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के साथ Oppo Bubble एक्सेसरी भी पेश की जाएगी। यह स्मार्टफोन के रियर में मैग्नेटिक तरीके से अटैच होगी और सेकेंडरी 1.73 इंच AMOLED डिस्प्ले के तौर पर कार्य करेगी। इस एक्सेसरी का भार लगभग 27.5 ग्राम का होगा। Oppo ने मार्च में फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N6 को पेश किया था। इस स्मार्टफोन का अगला वर्जन कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन हो सकता है। Oppo Find N7 में आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में क्रीजलेस इनर फोल्डेबल डिस्प्ले हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील